‘अब बस इन्हें ट्रॉफी दे दो’, काजी तौकीर की ‘चैंपियन’ वाली स्पीच के दीवाने हुए लोग, एक्सेंट सुन मुंह ताकती रह गईं कनिका-माही | ACTPnews

'अब बस इन्हें ट्रॉफी दे दो', काजी तौकीर की 'चैंपियन' वाली स्पीच के दीवाने हुए लोग, एक्सेंट सुन मुंह ताकती रह गईं कनिका-माही


रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। घर के सदस्य दो टीम में बंट चुके हैं। हालिया एपिसोड में कुशल तंवर और आम्रपाली दुबे को आपस में भिड़ते देखा गया। दूसरी तरफ कनिका मान और लव गिल भी राशन टास्क को लेकर आपस में लड़ पड़ीं। लेकिन इन तमाम मुद्दों के बीच अगर दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा किसी की चर्चा है तो वह हैं बिग बॉस 20 हाउस के रॉकस्टार काजी तौकीर की। काजी तौकीर पहले एपिसोड से ही अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर काजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ‘चैंपियन’ स्पीच देते देखा जा रहा है। उनका ये वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

काजी तौकीर की स्पीच सुन हैरान रह गईं कनिका मान और माही विज

वीडियो में कनिका मान, माही विज और गुल्लू को गार्डन एरिया में बैठे देखा जा सकता है। इसी बीच काजी सोफे से उठकर आते हैं और लंबी-चौड़ी स्पीच देने लगते हैं। इस दौरान माही, कनिका और गुल्लू चुपचाप बैठे रहते हैं और काजी का मुंह ताकते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर काजी तौकीर की इस स्पीच की खूब चर्चा हो रही है। सुशांत दिविरकर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘एक चैंपियन।’ एक और लिखता है – ‘काजी भाई, बहुत ही शानदार।’ एक ने लिखा- ‘इन्हें ट्रॉफी दे दो अब। बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी।’ वहीं कई ने काजी के एक्सेंट की तारीफ की और कहा कि उन्हें विदेशी फिल्मों में काम मिलना चाहिए।

क्या बोले काजी तौकीर?

काजी तौकीर अंग्रेजी में स्पीच देते हैं, जिसका हिंदी अनुवाद इस तरह है- ‘मैं चाहता हूं कि तुम कमाल कर दिखाओ। चलो भी… तुमने यह कई बार कहा है। अब इसे सच कर दिखाने का समय आ गया है। चलो। मैं तुम्हारा कोच हूं। मैं तुम्हें एक बात बताता हूं, हार और पीछे हटना जैसे शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं हैं। मैं इन परिभाषाओं को नहीं समझता। लेकिन मैं एक बात समझता हूं, मैं जीत को समझता हूं और मैं यह भी समझता हूं कि हालात चाहे कितने भी बुरे क्यों न हों, कभी हार नहीं माननी चाहिए। मेरा दिल और मेरा दिमाग मेरे शरीर को सीमाओं और कमजोरियों से पार ले जाएंगे। मैं कौन हूं? मैं एक चैंपियन हूं। तुम्हें कोच करना मेरे लिए सम्मान की बात है। और उससे भी बड़ा सम्मान है तुम्हें युद्ध के मैदान में लीड करना।’

मैं अपने दिमाग को ट्रेन करूंगा- काजी तौकीर

काजी आगे कहते हैं- ‘लेकिन तुम्हें एक और सम्मान मिलने वाला है। और वह सम्मान उस सवाल के जवाब में छिपा है। सवाल यह है: मैं कौन हूं? मैं एक चैंपियन हूं। बिल्कुल सही। और तुम्हें पूरे खेल के दौरान यह याद रखना होगा: मैं उसे जीतूँगा जिसे अभी तक कोई जीत नहीं पाया है। मैं उसे हराऊंगा जिस पर दूसरों को शक था। मैं हमेशा अपनी टीम के लिए सम्मान और इज्जत हासिल करने की कोशिश करूंगा। मैं अपने दिमाग को ट्रेन करूँगा और मेरा शरीर उसका अनुसरण करेगा। मैं कौन हूं? मैं एक चैंपियन हूं। यह याद रखना।’

लव गिल-सकाउट के वीडियो पर बवाल

हाल ही में लव गिल और स्काउट की बढ़ती दोस्ती को लेकर भी काफी बवाल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिस पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे भी इस मुद्दे को उठाती दिखीं और लव गिल को समझाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ेंः माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट? टीम ने भी साधी चुप्पी, ‘बिग बॉस 20’ में दिखाया रौद्र रूप

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports