US Russia Diesel Deal | Trump Statement On Global Fuel Price Reduction | ACTPnews

US Russia Diesel Deal | Trump Statement On Global Fuel Price Reduction


वॉशिंगटन डीसी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस से डीजल खरीदने का समझौता किया है। दरअसल, रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अब रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक को 7 अप्रैल 2027 तक के लिए हटा लिया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि इससे दुनियाभर में डीजल की सप्लाई बढ़ेगी जिससे कीमतें कम होंगी।

खास बात यह है कि सितंबर में ही ट्रम्प ने ऐसे कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

दरअसल, 3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं। ईरान जंग शुरू होने के बाद से वहां डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। फिलहाल वहां डीजल की कीमत फिलहाल 6.28 डॉलर प्रति गैलन है।

जंग से पहले यह करीब 3.70 डॉलर प्रति गैलन थी। यानी युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 70% महंगा हो चुका है। ट्रम्प कीमतें घटाने के लिए तेल और डीजल की सप्लाई बढ़ाने जैसे कदम उठा रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिकी 15 अगस्त 2025 को अलास्का पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत की थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिकी 15 अगस्त 2025 को अलास्का पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत की थी।

ट्रम्प बोले- रूस तुरंत 3 लाख टन डीजल भेजेगा

ट्रम्प ने बताया कि रूस तुरंत 3 लाख टन से ज्यादा डीजल भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी। ट्रम्प के मुताबिक, अगर सबकुछ ठीक रहा तो आगे चलकर 30 लाख टन डीजल भी भेजा जा सकता है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने पुतिन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कम कीमतें, खासकर अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और ट्रक चालकों के लिए, उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।

जेलेंस्की बोले- डील से रूस को युद्ध लंबा खींचने में मदद मिलेगी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से डीजल खरीदने के समझौते की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे पुतिन की युद्ध लड़ने की ताकत बढ़ेगी और रूस ज्यादा आक्रामक हमले कर सकेगा।

जेलेंस्की के मुताबिक, इस समझौते से रूस को युद्ध लंबा खींचने, ज्यादा लोगों की जान लेने और दुनिया को नुकसान पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूक्रेन के वार्ताकार रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

एक्सपर्ट बोले- डील से कीमतों पर फर्क नहीं पड़ेगा

ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, शुक्रवार को ट्रम्प के ऐलान के बाद डीजल की कीमतों में गिरावट आई।

एनर्जी एक्सपर्ट क्लेटन सीगल ने कहा कि इस समझौते से कीमतों पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इससे रूस और पुतिन को बड़ा फायदा होगा।

वहीं, एक और एक्सपर्ट माइकल लिंच ने इस समझौते की तुलना डूबते जहाज से की। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस से डीजल खरीदेगा, तो रूस के मौजूदा ग्राहक दूसरे देशों से डीजल खरीदने लगेंगे। इससे कीमतों में कोई कमी नहीं आनी वाली।

ईरान जंग खत्म कराने में रूस की मदद का ट्रम्प ने स्वागत किया

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, ट्रम्प ईरान जंग का समाधान निकालने की कोशिशों में रूस की भूमिका का स्वागत करते हैं।

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जंग खत्म होते ही तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। उन्होंने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज में एक चुनावी रैली के दौरान यह बात कही।

ट्रम्प ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से आज युद्ध शुरू होने से पहले के मुकाबले ज्यादा तेल गुजर रहा है। उन्होंने तेल रिफाइनरियों और खुदरा विक्रेताओं से पेट्रोल-डीजल की कीमतें तुरंत कम करने को कहा।

ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है।

——————–

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports