नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, सब कुछ बहा ले गई बूढ़ी गंडक नदी की धारा; भयावह VIDEO आया सामने | ACTPnews

नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, सब कुछ बहा ले गई बूढ़ी गंडक नदी की धारा; भयावह VIDEO आया सामने


नेपाल में प्राकृतिक आपदा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज अहले सुबह नेपाल के गोरखा जिले में फिर से भयानक बाढ़ देखने को मिली। यहां की बूढ़ी गंडक नदी में आई अचानक बाढ़ ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ में नेपाल को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस बार बाढ़ के साथ मिट्टी, पत्थर एवं भारी भरकम पेड़ बहकर आया और रास्ते में जो कुछ मिला, वह नदी की धारा में समा गया। नदी अपने साथ घर, पुल, बेस कैम्प सब कुछ बहा कर लेकर चली गई। इस बाढ़ के कारण दोभान, घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी, चुमानुबरी एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान हुआ है। वहीं चुमानुबरी से न्याकचेत-सिर्दिबास जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ ने बह गया है। 

करीब 100 मकान बहने की आशंका

गोरखा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि बाढ़ अहले सुबह 4 बजे के करीब आई है। इसमे दोभान, घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी चुमानुबरी एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान हुआ है। इन सभी गांव पालिकाओं में करीब 100 घर बाढ़ में बहने का अनुमान है। छोटे-बड़े आधा दर्जन पुलों को भी क्षति हुई है। सल्लेरी में निर्माणधीन जल विद्युत परियोजना के बेस कैंप को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ अपने से बेस कैंप बहा ले गई है। हालांकि अभी तक जान माल की क्षति का आंकलन नहीं हो पाया है। गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाल रही है।

चेतावनी की जारी

नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने रविवार, 11 अक्टूबर को बाढ़ की चेतावनी जारी की। इसमें लोगों से बूढ़ी गंडकी नदी से दूर रहने को कहा गया, क्योंकि चुमानुबरी रूरल म्युनिसिपैलिटी-6 से नदी में भारी बाढ़ आने की आशंका थी।

ऊंचे स्थानों पर रहें लोग

अथॉरिटी के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने सुबह 6:40 बजे अलर्ट जारी किया। इसमें लोगों से कहा गया कि वे त्रिशूली दोभान तक नदी के पास न जाएं और बाढ़ का पानी उतरने तक ऊंचे स्थानों पर रहें। चेतावनी में लोगों से सावधानी बरतने और नदी के किनारे के उन इलाकों से दूर रहने को कहा गया, जहां जलस्तर बढ़ने से खतरा हो सकता है। अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर यह अलर्ट जारी कर इलाके के निवासियों और अन्य लोगों को बाढ़ के संभावित खतरे से आगाह किया। लोगों को सलाह दी गई कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, वे नदी के पास न जाएं।

26 अगस्त को भी आई थी बाढ़

यह ताज़ा चेतावनी ऐसे समय में आई है जब नेपाल 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ के असर से जूझ रहा है। इस आपदा ने भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बसे इलाकों को प्रभावित किया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई और जान-माल का नुकसान हुआ। रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन समेत कई ज़िले इससे प्रभावित हुए। (इनपुट- खुशबू)

यह भी पढ़ें-

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed