इस वक्त की बड़ी खबर जिबूती से सामने आ रही है। यहां जिबूती के तट पर 305 लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 109 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 लोग अभी भी लापता है। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। वहीं घटना के बाद 80 से ज्यादा लोग बच गए हैं। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नाव पलट गई।
305 लोगों को लेकर जा रही थी नाव
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को बताया कि पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। IOM के अनुसार, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी। तभी गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह यह नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे मारे गए हैं। वहीं 80 से ज़्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
जिबूती से यमन जा रहे थे प्रवासी
वहीं IOM ने अपने बयान में कहा कि ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोयसैक ने कहा, “यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है।” “यह त्रासदी इस बात की एक गंभीर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस माइग्रेशन कॉरिडोर से गुज़रने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है।” (इनपुट- एपी)
खबर अपडेट की जा रही है…
यह भी पढ़ें-
पाकिस्तान में बड़ा सियासी उलटफेर, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, इमरान खान की पार्टी की सरकार भंग
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













