प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार को) तमिलनाडु के दौरे पर गए हैं। चेन्नई में प्रधानमंत्री ने मेट्रो की नई लाइन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे फेज के तहत पूनमल्ली से वडापलानी के बीच 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया। इस दौरान, PM मोदी और सीएम विजय मेट्रो का सफर करते हुए भी नजर आए। फिर, CM विजय ने भाषण के दौरान PM मोदी से 6 रिक्वेस्ट कीं, आइए उनके बारे में जानते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से CM विजय के अनुरोध
- चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तीसरे फेज को जल्द मंजूरी दें। इस फेज में एयरपोर्ट से किलांबक्कम, पूनमल्ली से सुंगुवरचत्रम और Koyambedu से पट्टाबिराम तक लगभग 65 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा और चेन्नई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में व्यापक कवरेज सुनिश्चित हो पाएगा।
- प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के वेस्ट और साउथ के हिस्सों के भविष्य के विकास और आर्थिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए कोयंबटूर और मदुरै शहरों में मेट्रो रेल बनाने के प्रपोजल पर फिर से विचार करें।
- दोनों राज्यों के फायदे के लिए तमिलनाडु के होसुर से कर्नाटक के बोम्मासंद्रा तक इंटर-स्टेट मेट्रो रेल लाइन को मंजूरी दें।
- राज्यों के बीच पानी का समान बंटवारा सुनिश्चित करने के लिए नदियों को आपस में जोड़ना जरूरी है। गोदावरी-कावेरी लिंक परियोजना साउथ के राज्यों में जल संसाधनों को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मौका है। भारत सरकार इसे प्रॉयरिटी दे और इसे एक नेशनल प्रोजेक्ट के तौर पर आगे बढ़ाए।
- तमिलनाडु में बेहतर सेवा देने के लिए भारत सरकार चेन्नई से कन्याकुमारी और चेन्नई से कोयंबटूर तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे। इससे टूरिज्म सेक्टर को भी फायदा होगा।
- SSA योजना के तहत, केंद्र सरकार से तमिलनाडु को 5 हजार 110 करोड़ रुपये की राशि मिलनी बाकी है। प्रधानमंत्री मोदी, बिना किसी शर्त के यह राशि रिलीज करें।
वहीं, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ की तमाम परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद कहा कि सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का मेरा संकल्प नहीं।
ये भी पढ़ें- यूपी के कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच और धक्का मुक्की; VIDEO देखें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













