अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लोग लापता हैं। नाव में करीब 305 लोग सवार थे। हादसे में 80 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संस्था (IOM) के मुताबिक, सभी जीवित बचे लोग इथियोपिया के नागरिक हैं। हादसा 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात जिबूती के ओबॉक शहर के उत्तर में हुआ। IOM के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक 109 शव बरामद किए गए हैं। इनमें 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 9 लड़कियां और 6 लड़के हैं। नाव अचानक समुद्र में डूब गई हादसे में बचे लोगों ने बताया कि नाव जिबूती से यमन जा रही थी। इसी दौरान वह समुद्र में पलट गई। लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए IOM की टीमें जिबूती के अधिकारियों के साथ काम कर रही हैं। जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसाक ने कहा कि यह जानमाल का बेहद दुखद नुकसान है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने लोगों को खोया है या अब भी उनकी खबर का इंतजार कर रहे हैं। बेहतर जिंदगी की तलाश में खतरनाक समुद्री रास्ता अपनाते हैं लोग IOM के मुताबिक, गरीबी, असुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर के कारण कई लोग रोजगार और बेहतर जिंदगी की तलाश में यह खतरनाक समुद्री रास्ता अपनाते हैं। प्रवासी जिबूती से बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट पार करके यमन पहुंचने की कोशिश करते हैं। इसके बाद उनका लक्ष्य खाड़ी देशों तक पहुंचना होता है। इस रास्ते पर समुद्र में नाव डूबने और जान जाने का खतरा बना रहता है। IOM ने कहा कि मध्य पूर्व में अस्थिरता के बावजूद लोग बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में यह जोखिम भरी यात्रा कर रहे हैं। IOM के मुताबिक, 2025 में अफ्रीका से यमन जाने वाले समुद्री रास्ते पर 900 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई या वे लापता हो गए। इस रास्ते से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या भी 2024 के मुकाबले 18% बढ़ गई। मार्च 2026 में भी जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 45 लोग लापता हो गए। नाव में 300 से ज्यादा लोग सवार थे। पिछले महीने इंडोनेशिया में फेरी डूबी, 80 से ज्यादा मौतें इससे पहले पिछने महीने इंडोनेशिया में यात्री फेरी डूबने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने फेरी चलाने वाली कंपनी के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 नाम की फेरी सुराबाया से बोर्नियो द्वीप जा रही थी। इसमें 213 यात्री और 30 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद 108 लोगों को बचाया गया, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं। यहां आने-जाने के लिए नावों और फेरी का इस्तेमाल आम है। सुरक्षा में लापरवाही और खराब मौसम के कारण यहां अक्सर समुद्री हादसे होते हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ें… ईरान के 19 जहाज श्रीलंका के पास फंसे:खाना-पानी और ईंधन की कमी, अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से मदद करने से बच रही सरकार श्रीलंका के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान के 19 जहाज फंसे हुए हैं। इन जहाजों पर खाने-पीने के सामान, पानी और ईंधन की कमी हो गई है। इसके बावजूद श्रीलंका सरकार फिलहाल उनकी मदद करने से बच रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
अफ्रीकी देश जिबूती के पास नाव डूबी, 109 की मौत:116 लापता, 305 लोग सवार थे; इथियोपिया के 80 से ज्यादा नागरिक बचाए गए | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

ट्रम्प बोले- रूस और यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर हुआ:एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे; समझौता न तोड़ने की चेतावनी दी | ACTPnews
-

दिल्ली पुलिस ने PC में अभिजीत दिपके का VIDEO जारी किया, दादी के निधन पर मदद की पेशकश करते दिखे पुलिसकर्मी | ACTPnews
-

फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर | ACTPnews









