- Hindi News
- National
- Kerala Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | Mumbai Delhi IMD Alert
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मानसून ने गुरुवार को बिहार में एंट्री कर ली है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी यह आगे बढ़ गया है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिनों इसके में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है।
बिहार के 11 जिलों में आज सुबह से आंधी-बारिश हो रही है। खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में घने बादलों से अंधेरा छा गया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
यूपी में आंधी से एक पेट्रोल पंप की छत उड़ गई। चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की छत भी उड़ गई। बरेली, इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान से 4 लोगों की मौत हुई। पंजाब के मानसा में तेज आंधी के दौरान लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई।
इधर, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। दिल्ली में खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट करनी पड़ीं। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी बरसात हुई।
मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून

22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तेज बारिश के बीच खुद को ढककर सड़क पार करते लोग।

कोलकाता में बारिश से बचने के लिए खुद को पॉलीथिन से ढकता एक व्यक्ति।
गर्मी से राहत नहीं, 8 राज्यों में पारा 40°C पार
बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.9°C, यूपी के बांदा में 45.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5°C और एमपी के खजुराहो में 45°C दर्ज किया गया।

अगले दो दिन के मौसम का हाल
12 जून:
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होगी। कर्नाटक और केरलम के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
13 जून:
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-बारिश हो सकती है। कई जगह 50-70kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका है।
- बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है।
राज्यों में मौसम का हाल
1. राजस्थान: आज से मौसम बदलेगा, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। आज जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इसका असर 14 जून तक रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी चल सकती हैं, कल ओले गिरेंगे

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हो रही है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि गुरुवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी में शुक्रवार को ओले गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
3. बिहार: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पटना समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश

बिहार में पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हुई, अंधेरा छाया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
4. उत्तर प्रदेश: 10 शहरों में बारिश, लखनऊ में बादल छाए; सभी 75 जिलों में अलर्ट

यूपी में प्री-मानसून बारिश जारी है। गुरुवार सुबह प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, देवरिया, बलिया, संभल, बिजनौर समेत 10 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
5. पंजाब-चंडीगढ़: 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, आज 10 जिलों में ओले गिर सकते हैं

पंजाब और चंडीगढ़ में 14 जून तक बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। बुधवार को प्रदेश के औसत तापमान में मामूली 0.1°C का अंतर आया है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 4.4°C अधिक है। सबसे अधिक तापमान 46.2°C बठिंडा में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
6. हिमाचल प्रदेश: आज ओले गिरने और तूफान का अलर्ट, अगले 6 दिन बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर अगले 6 दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज और कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
7. छत्तीसगढ़: 60kmph रफ्तार से चलेगी हवा, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। वहीं आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक के 60kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
बड़े शहरों का तापमान टेबल में देखें…














