अमृतसर की डॉक्टर शिवांशी सचदेवा। – फाइल फोटो
एक तरफ ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की जिम्मेदारी और लंबी ड्यूटी… दूसरी तरफ रैंप, कैमरे और मिसेज इंडिया का मंच। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. शिवांशी ने इन दोनों दुनियाओं के बीच ऐसा संतुलन बनाया कि आज वह हजारों महिलाओं के लिए प्रे
.
सर्जन बनने का सपना पूरा करने के बाद अब उन्होंने ‘मिसेज इंडिया’ के टॉप-10 में जगह बनाकर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता।
डॉ. शिवांशी के लिए ‘मिसेज इंडिया’ के टॉप-10 फाइनलिस्ट में जगह बनाना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा-
यह मुकाम कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की बदौलत मिला है। यदि किसी महिला में कुछ हासिल करने का जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो वह हर चुनौती को पार कर अपने सपनों को साकार कर सकती है।

डॉक्टर शिवांशी ने कैसे डॉक्टर से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर तय किया, दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया…
पहले देखिए डॉक्टर शिवांशी के PHOTOS…

डॉक्टर शिवांशी अस्पताल में काम करने के साथ मॉडलिंग भी करती हैं।

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट हैं डॉक्टर हैं शिवांशी।
जानिए कैसे मिसेज इंडिया का हिस्सा बनीं डॉ. शिवांशी
- फरवरी में कॉम्पिटिशन का पता चलाः डॉक्टर शिवांगी (29) ने बताया कि फरवरी में ही उन्हें कॉम्पिटिशन का पता चला। ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कई राउंड के ऑडिशन और इंटरव्यू हुए और इसके बाद टॉप 10 में सिलेक्शन हुआ।
- अब जुलाई में ग्रैंड फिनालेः 12 जुलाई को जयपुर में होने वाले मिसेज इंडिया – ग्लैमआनंद ग्रुप प्रोडक्शन के ग्रैंड फिनाले को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। इन दिनों वह अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

डॉक्टर शिवांशी ने भास्कर से बातचीत में बताया कि कैसे उन्होंने डॉक्टर के काम के साथ मॉडलिंग की।
शिवांशी ने बताया कैसे डॉक्टर से ग्लैमर वर्ल्ड तक पहुंची
- बचपन का सपना अब पूरा: डॉ. शिवांशी ने बताया कि बचपन में उनका सपना सर्जन बनना तो था ही, लेकिन इसके अलावा उनके और भी कई शौक थे। जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर लोगों के शौक पीछे छूट जाते हैं, लेकिन अगर दिल में कुछ करने की चाह हो, तो मौका मिलते ही उसे लपक लेना चाहिए।
- शादी के बाद मिला ‘मिसेज इंडिया’ का मंच: उन्होंने साझा किया कि शादी के बाद उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। उन्होंने इसे अपने पति को ‘लकी फैक्टर’ बताया। शादी के बाद पति के ही कहने पर उन्होंने ‘मिसेज इंडिया’ प्रतियोगिता के लिए अप्लाई किया।
- कड़ी मेहनत और ऑडिशन के दौर: इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने कई राउंड के ऑडिशंस दिए, औपचारिकताएं पूरी कीं, अपनी तस्वीरें, रैम्प वॉक और इंट्रोडक्शन वीडियो भेजे। इसके बाद इंटरव्यू और ऑडिशन के मुश्किल दौर को पार किया।
- ससुराल पक्ष का पूरा सपोर्ट मिला: डॉक्टरी जैसी व्यस्त नौकरी और शादी के बाद इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेना बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन डॉ. शिवांशी ने अपने ससुराल वालों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा-
“मेरे इन-लॉ बहुत कोऑपरेटिव और सपोर्टिव हैं। उन्होंने शादी का वास्ता देकर मुझे कभी नहीं रोका, बल्कि हमेशा यही सिखाया कि जो सपने वो खुद पूरे नहीं कर पाए, उन्हें मैं पूरा करूं। उन्होंने हमेशा मेरे दिल की चाहत और शौक को पूरा करने के लिए मुझे प्रेरित किया।”

सास गीता सचदेवा के साथ सेलिब्रेट करतीं शिवांशी।
सास बोलीं- शिवांशी बहू नहीं मेरी बेटी
शिवांशी की सास गीता सचदेवा ने कहा कि मैं इसे बहू नहीं अपनी बेटी मानती हूं। मुझे बहुत खुशी है की एक तो मेरी बहू डॉक्टर है और दूसरा वो मिसेज इंडिया में सेलेक्ट हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं की मेरी बहू जीत कर आए और हमारे परिवार का नाम रोशन करे।
शिवांशी की शादी की PHOTOS…

अमृतसर के सिविल अस्पताल में काम करने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान सचदेवा से शिवांशी ने लव मैरिज की है।

शिवांशी की 6 फरवरी 2026 को अमृतसर में शादी हुई। ये शादी के दौरान की फोटो है।
शिवांशी ने की लव-मैरिज
डॉ. शिवांशी बिहार के पूर्णिया जिले से हैं। उन्होंने अमृतसर के सिविल अस्पताल में काम करने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान सचदेवा से 6 फरवरी 2026 में लव मैरिज की। उन्होंने नेपाल से MBBS की है और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर से जनरल सर्जरी में एमएस हैं।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
अमृतसर में NDA में सफलता पर बेटी का स्वागत, कोमलप्रीत कौर का ऑल इंडिया में आई 18वीं रैंक

NDA की परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और अमृतसर जिले का नाम रोशन करने वाली कोमलप्रीत कौर का उनके पैतृक गांव शाहूरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर…










