हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज (गुरुवार को) दोपहर बाद भारी बारिश, कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि, रोहतांग और भरमौर के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर रात 12 बजे तक तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक- पंजाब से हरियाणा तक फैली स्क्वॉल लाइन (तेज आंधी-तूफान की रेखा) पूर्व दिशा की ओर बढ़ रही है। इससे शिमला शहर समेत सोलन और सिरमौर के कई भागों में तेज बारिश, अत्यधिक बिजली चमकने की घटनाएं तथा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंबा में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न वहीं चंबा शहर और जिला के अधिकांश भागों में दोपहर बाद दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर की सभी सड़कें जलमग्न हो गई। पठानकोट-भरमौर सड़क बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। शहर की सड़कों पर पानी की नदी सी बहने लगी। कई जगह तेज बारिश के बाद सड़कों पर मलबा आ गया, जिसमे कुछ भी वाहन भी दब गए। रामपुर के ज्यूरी में भी एनएच पर पेड़ गिरने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नेशनल हाइवे भी कुछ देर को बाधित हो गया। ऊना को छोड़कर अन्य शहरों के तापमान में गिरावट कांगड़ा, धर्मशाला, रामपुर, कुल्लू, भुंतर, सराहन इत्यादि क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। ऊना शहर को छोड़कर राज्य के अन्य सभी शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि वहीं ऊना का पारा बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि, ऊना में भी शाम सवा सात बजे के बाद बारिश हुई। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। लाहौल स्पीति के केलांग के तापमान में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम पारा 20.2 डिग्री, नाहन का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 32.8 डिग्री, कांगड़ा का 1.5 डिग्री कम होने के बाद 37.0 डिग्री और मंडी का 1.3 गिरने के बाद 37.2 डिग्री गया है। कल भी 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। चंबा को छोड़कर अन्य जिलों में कल भी ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और सोलन जिला में कल यलो अलर्ट दिया गया है। तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान IMD के मुताबिक- राज्य में अगले छह दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। बीते बुधवार तक अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। मगर आज से इसमे गिरावट आएगी। पहाड़ों के साथ साथ राज्य के मैदानी इलाकों में भी इससे मौसम सुहावना होगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। IMD की माने तो राज्य में 17 जून तक मौसम खराब रहेगा और अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम होगा। पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28, मनाली का 27.5, कुफरी 22.2 और नारकंडा का 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Source link
हिमाचल में रात 12 बजे तक तूफान का अलर्ट:80KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, पंजाब से हरियाणा तक फैली स्क्वॉल-लाइन के खतरनाक संकेत | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports










