हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या करने वालों की तस्वीर सामने आ गई है। इसमें वो बाइक पर भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। वारदात के वक्त हत्यारे ने टोपी पहनी हुई थी और मुंह ढका था। अब चेहरा साफ दिख रहा है। कपिल की मां अजाने बाली की शिकायत पर मर्डर की FIR दर्ज हो गई है। 4 नामजद आरोपियों में शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी का भी नाम है। लादी हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान है। इसके अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी उर्फ हरी बॉक्सर, मध्धो और ढाणी पुरिया सुन्दर के नाम हैं। मर्डर के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा था कि पिछले साल प्रदीप लादी शेखपुरिया व ढाणी पुरिया में फायरिंग का मेन साजिशकर्ता कपिल था। इससे पहले सुबह बाइक पर आए 2 सुपारी किलर्स ने 5 सेकेंड में कपिल को 10 गोलियां मार दी थी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कपिल उस वक्त लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहा था। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई। फायरिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले हांसी के गांव भाटोल जाटान की गरिमा बामल से उसकी लव-मैरिज हुई थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है। जिम संचालक पर हमले के PHOTOS मर्डर की घटना VIDEO में कैद हुई… एक साल पहले लव मैरिज, युवती परिजनों के पास रह रही जिम संचालक कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था। वर्तमान में कपिल हांसी के शांति निकेतन में रह रहा था। कपिल 3 साल से हांसी में RED नाम से एक जिम चला रहा था। कुछ दिन पहले जिम को क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास शिफ्ट किया था। कपिल ने एक साल पहले ही हांसी के गांव बडाला की युवती से लव-मैरिज की थी। युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। जानिए…लॉरेंस के नाम पर आई सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा पढ़िए, पोस्ट में क्या लिखा गया… रणवीर सिंह व रोहित शेट्टी को भी धमकी दे चुका हैरी बॉक्सर हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट है। यह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख गुर्गा माना जाता है। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला यह पूर्व बॉक्सिंग कोच हैरी रंगदारी, हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित है।
हैरी बॉक्सर बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दे चुका है। हांसी पुलिस के अनुसार हैरी इस समय अमेरिका में है और वहीं से गैंग ऑपरेट कर रहा है। वो मामला…जिसका बदला लेने की बात पोस्ट में कही गांव ढाणी पुरिया में गोलियां चलाई थी लॉरेंस गैंग की पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग केस का भी जिक्र है। 25 फरवरी 2025 को हांसी के गांव शेखपुरा के सरंपच प्रदीप लादी को डराने के लिए फायरिंग हुई थी। अगले दिन गांव ढाणी पुरिया में फायरिंग हुई। इस केस में हांसी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद कृष्णा कॉलोनी के रवि व इंद्र सैनी को पकड़ा था। उनके कब्जे से 3 देसी पिस्तौल और 5 कारतूस मिले थे। पोस्ट में दावा है कि इन दोनों केस में कपिल रेढू मेन साजिशकर्ता था। हालांकि उस वक्त कपिल का नाम सामने नहीं आया था। कपिल रेढू पर थे हत्या, हत्या प्रयास के केस कपिल रेढू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और लड़ाई-झगड़े के 4 अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। कपिल पर 2023 में सदर थाना में पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2024 में भी हांसी सदर थाने में, 2023 में बास थाने में हत्या और 2024 में हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस इन 4 बड़े एंगल से कर रही जांच ससुराल से रिश्ते खराब थाः हांसी एसपी विनोद कुमार ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि पुलिस मर्डर मामले में चार एंगल पर जांच कर रही है। कपिल के अपनी ससुराल में बेहद खराब रिश्ते रहे हैं। कपिल ने लव-मैरिज की थी। लड़की के भाई ने कपिल को धमकी दी हुई थी। क्रिमिनल बैकग्राउंड देख रहेः एसपी ने बताया कि कपिल के क्रिमिनल बैकग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है। पता लगा रहे हैं कपिल की किन लोगों से दुश्मनी थी। कपिल के खिलाफ भी कई एफआईआर दर्ज हैं। जिम में झगड़ा या गर्लफ्रेंड का एंगलः तीसरा एंगल ये है कि जिम में कपिल का किसी से कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। या फिर कोई गर्लफ्रेंड का मामला ना हो। इस एंगल की भी जांच की जा रही है। लॉरेंस गैंग की पोस्ट को भी देख रहेः एसपी विनोद कुमा ने आगे कहा कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर की पोस्ट की भी जांच कर रही है। इस पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग का साजिशकर्ता रेढू को बताया है। घटना को लेकर नेताओं ने ये पोस्ट की… —————- यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने जिम्मदारी ली; लिखा- समझाया था सलमान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
हरियाणा-जिम संचालक के सुपारी किलर का चेहरा सामने आया:सरपंच एसोसिएशन के प्रधान समेत 4 पर FIR; 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारीं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, असली मुद्दों पर बहस; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा | ACTPnews
-

कंगना रनोट को उनकी पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती:CJP प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- बेरोजगार, तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड थे | ACTPnews
-
-

अब कहां हैं सीजेन खान? श्वेता तिवारी से अफेयर को लेकर चर्चा में आए, कभी नेशनल क्रश रहे हैंडसम हंक अचानक हुए गुमनाम | ACTPnews
-









