नागौद राजघराने की बहू पर फायरिंग, महिला गिरफ्तार:मां बोलीं- दामाद बाबा राजा ने उस लड़की को साथ रखा है, वो कहते रहे मारो-मारो | ACTPnews

नागौद राजघराने की बहू पर फायरिंग, महिला गिरफ्तार:मां बोलीं- दामाद बाबा राजा ने उस लड़की को साथ रखा है, वो कहते रहे मारो-मारो

सतना के नागौद राजघराने की बहू योगिता सिंह पर एक महिला ने फायरिंग कर दी। महिला ने नौ गोलियां मारीं। गोली योगिता के पेट में लगी। उन्हें गंभीर हालत में सतना फिर रीवा के विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार की परसमनिया गढ़ी की है। पुलिस ने आरोपी सुनीता परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार योगिता सिंह, पूर्व मंत्री और नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि बाबा राजा और योगिता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से योगिता के माता-पिता, भाई और अन्य परिजन राजस्थान के उदयपुर से नागौद पहुंचे थे। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मां बोलीं- खिड़की से गोली मारी, दामाद कहता रहा मारो-मारो योगिता की मां नरेंद्र कुमारी ने बताया कि गढ़ी में मौजूद सुनीता परिहार नामक महिला ने नौ फायर किए। उनका दामाद रूपेंद्र महिला से कह रहा था मारो-मारो…। एक गोली योगिता के पेट में लगी। योगिता गंभीर गिर पड़ीं। नरेंद्र कुमारी का कहना है कि उनके दामाद बाबा राजा ने सुनीता परिहार को साथ रखा है। वे पिछले करीब सात साल से साथ हैं। बेटी के ससुर के निधन के बाद से सुनीता यहीं आकर रहने लगी। हम बातचीत करने आए थे। दामाद ने बेटी को धक्के देकर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। सुनीता ने खिड़की से फायरिंग की। नरेंद्र कुमारी ने बताया कि योगिता का रात एक बजे तक ऑपरेशन किया गया। वो शुक्रवार सुबह 10 बजे होश में आई। नरेंद्र कुमारी ने आरोप लगाया कि पिछले साल सुनीता दो बार उनकी बेटी योगिता के गले पर बैठ गई थी। खतरे से बाहर बताई जा रही हालत अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद योगिता सिंह की हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। हालांकि, अभी भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। परिजन और राजपरिवार से जुड़े लोग अस्पताल में मौजूद हैं। उधर, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, गोली कैसे चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या थे, इसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है। बहू को गोली लगते ही भड़के परिजन सूत्रों के अनुसार जैसे ही योगिता को गोली लगी, उनके परिजन आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि गुस्साए परिजन ने बाबा राजा की जमकर पिटाई कर दी। गढ़ी में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, जिसके बाद लोगों ने परिजन को शांत कराया। कई वर्षों से अलग रह रही थी योगिता राजपरिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि बाबा राजा और योगिता के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसी वजह से योगिता पिछले कई वर्षों से परसमनिया गढ़ी छोड़कर नागौद किले में रह रही थीं। हाल ही में उनके परिजन उदयपुर से नागौद पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें साथ लेकर गुरुवार को परसमनिया गढ़ी ले जाया गया था, जहां पहले से बाबा राजा और सुनीता मौजूद थे। इसी मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ा और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। गढ़ी और आसपास पुलिस बल तैनात घटना के बाद परसमनिया गढ़ी और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। गोलीकांड की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटना की जानकारी लेने जुटने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports