90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी काफी फेमस रही थी। 22 साल बाद अब दोनों फिल्म वेलकम टू द जंगल में फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ काम करने के अनुभव पर बात की। उन्होंने कहा कि रवीना हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। अक्षय ने एक पुराने शूटिंग अनुभव को याद करते हुए बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूरज डूबने से पहले सीन पूरा करना था। ग्रीन रूम दूर होने के बावजूद रवीना ने समय बचाने के लिए जनरेटर वैन में कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग पर लौट आईं। अक्षय ने उन्हें बेहतरीन कलाकार बताया। रवीना के बारे में मजाकिया अंदाज में बोले अक्षय अक्षय कुमार ने कहा कि रवीना में समय के साथ कई बदलाव आए हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि पहले हीरोइन थी और अब हीरोइन की मां है। बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने फिल्म आजाद से डेब्यू किया है। 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में शुमार थी। साल 1994 में रिलीज हुई मोहरा उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। इसी फिल्म का मशहूर गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके बाद खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996) और दावा (1997) जैसी फिल्मों में भी दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। साल 2004 में रिलीज हुई आन: मेन एट वर्क में दोनों आखिरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी अक्षय और रवीना का रिश्ता चर्चा में रहा। बताया जाता है कि फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और बाद में गुपचुप सगाई भी कर ली थी। हालांकि, साल 1998 में दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद अक्षय ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से और रवीना ने 2004 में अनिल थडानी से शादी कर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
Source link
'पहले हीरोइन थी और अब हीरोइन की मां है':अक्षय कुमार ने सुनाया रवीना टंडन का शूटिंग का पुराना किस्सा; एक्ट्रेस की तारीफ भी की | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











