Patna Coaching Centre Firing Case Khan Sir Guard Viral Statement | ACTPnews

पुलिस की FIR की कॉपी जिसमें खान सर के बॉडीगार्ड ने पूरी घटना के बारे में बताया है।


‘झगड़ा हो तो तुरंत फायर कर देना। कभी झुकना नहीं है। इसी काम के लिए तुमको रखा है। पूरे भारत में मशहूर हूं, सब मैनेज हो जाएगा। मेरी पहचान कई नेताओं से है।’

.

ये बातें फैजल खान उर्फ खान सर ने अपने कोचिंग संस्थान पर तैनात गार्ड प्रदीप कुमार से कहीं थीं। 2 जून को यह नौबत आ गई। कुछ लोगों ने पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की।

भीड़ को उग्र देखकर खान सर ने बॉडीगार्ड्स से कहा- “देख क्या रहे हो, भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा”। इसके बाद गार्ड प्रदीप कुमार और तालेश्वर सिंह ने गोली चलाई।

पटना सिविल कोर्ट ने आज खान सर के दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खान के गार्ड्स के वकील की ओर से दलील दी गई कि आत्मरक्षा में गोली चलाई गई थी, जिसे कोर्ट ने नहीं माना है। कोर्ट ने कहा कि आप दोनों ने फायरिंग की थी, इसलिए बेल रिजेक्ट की जाती है।

भास्कर की खास रिपोर्ट में पढ़ें, प्रदीप कुमार ने गोलीबारी मामले में पुलिस की पूछताछ में क्या-क्या कबूल किया है।

खान सर ने कहा था- जरूरत पड़े तो गोली चला देना, सब मैनेज कर लूंगा

प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया, ‘मैं खान सर के यहां सितंबर 2025 से काम कर रहा हूं। मुझे हर महीने 40 हजार रुपए वेतन मिलता था। नौकरी शुरू होने के करीब एक सप्ताह बाद ही खान सर ने मुझे और मेरे साथी गार्ड तालेश्वर को सख्त हिदायत दी थी।

‘खान सर ने कहा था कि मुसल्लहपुर हाट इलाके में कई कोचिंग संस्थान हैं। यहां अलग-अलग कोचिंग संस्थानों के डायरेक्टर और शिक्षक अपने संस्थान का नाम ऊंचा करने के लिए एक-दूसरे को नीचा दिखाने और बदनाम करने में लगे रहते हैं। इस वजह से अक्सर लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है।’

पुलिस की FIR की कॉपी जिसमें खान सर के बॉडीगार्ड ने पूरी घटना के बारे में बताया है।

गार्ड ने आगे बताया कि सर ने कहा था लड़ाई-झगड़ा हो तो तुरंत फायर कर देना। इसलिए तुम लोगों को बॉडीगार्ड रखा है। मैं पूरे भारत में मशहूर हूं। सब मैनेज हो जाएगा। मेरी पहचान कई नेताओं और एक्टरों से है। जरूरत पड़ने पर गोली चलाने से कभी झुकना नहीं है। जो होगा सब मैनेज कर लूंगा।

इन बातों से मेरा और मेरे साथी का हौसला बढ़ गया था। भरोसा हो गया था कि खान सर की बड़े लोगों तक पहुंच है।

घटना (2 जून कोचिंग पर हमला) से 4-5 दिन पहले ही खान सर ने हम दोनों गार्ड्स से कहा था कि बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया है। खान जीएस एकेडमी के चयनित छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

ऐसे में कुछ कोचिंग संस्थानों के छात्र उपद्रव कर सकते हैं। इसलिए तुम दोनों को एक्शन मोड में रहना है। अगर कोई अनहोनी दिखाई दे तो बिना सोचे-समझे फायर कर देना।

बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार (लेफ्ट में) के साथ खान सर।

बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार (लेफ्ट में) के साथ खान सर।

2 जून की रात क्या हुआ

प्रदीप के बयान के अनुसार, 2 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंचे। उन लोगों ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन की पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। संस्थान के बैनर में भी तोड़फोड़ की गई।

यह सब देखते ही खान सर ने कहा, तुम दोनों देख क्या रहे हो। हाथ में राइफल शो के लिए रखे हो, भीड़ पर तुरंत फायर करो। इसके बाद हम दोनों ने 2-2 राउंड फायरिंग की।

वीडियो वायरल हुआ, फिर पुलिस ने पकड़ा

प्रदीप ने बताया कि फायरिंग का वीडियो बाद में वायरल हो गया। जांच के बाद पुलिस उसे और उसके साथी तालेश्वर सिंह को खान ग्लोबल कार्यालय से पकड़कर थाना ले गई। दोनों ने अपनी राइफल, गोली और लाइसेंस पुलिस को सौंप दी।

खान सर के गार्ड प्रदीप कुमार और तालेश्वर सिंह को पकड़कर ले जाती पुलिस। (फाइल फोटो)

खान सर के गार्ड प्रदीप कुमार और तालेश्वर सिंह को पकड़कर ले जाती पुलिस। (फाइल फोटो)

पिता की हत्या हुई तो लिया बंदूक का लाइसेंस

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई फायरिंग मामले में गार्ड प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गरहिया चिनकौरा गांव का रहने वाला है। 2011 में गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर हुए झगड़े में उसके पिता की हत्या कर दी गई थी।

पिता की हत्या के बाद प्रदीप को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा। इसके चलते 2012 में अपने नाम से 315 बोर की राइफल का लाइसेंस लिया। राइफल खरीदने के बाद वह 2014 में परिवार का खर्च चलाने के लिए नोएडा चला गया। कई संस्थानों में काम किया। एक LED सर्विस सेंटर में भी काम किया, लेकिन उससे परिवार का खर्च ठीक से नहीं चल पा रहा था।

अधिक पैसे कमाने के लिए प्रदीप नोएडा की एपीएस सिक्योरिटी कंपनी से जुड़ गया। इसी कंपनी के माध्यम से सितंबर 2025 में खान सर के यहां नौकरी मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports