Salman Khan Big Boss 20 Shooting Start September | ACTPnews

सलमान खान साल 2010 से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीजन 4 से शो को होस्ट करना शुरू किया था। - Dainik Bhaskar


44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान साल 2010 से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीजन 4 से शो को होस्ट करना शुरू किया था।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन के लिए सलमान खान होस्ट के रूप में वापसी करेंगे। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

इससे पहले सलमान खान डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी। सूत्र के मुताबिक, एक्टर की टीम उनकी शूटिंग और शो के शेड्यूल को कोऑर्डिनेट करने में बिजी है।

‘बिग बॉस 20’ के लिए शॉर्टलिस्टिंग और ऑडिशन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सूत्र का कहना है कि शो के मेकर्स ने कई जाने-माने टीवी पर्सनैलिटीज से संपर्क किया है और शुरुआती बातचीत चल रही है।

रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को नए सीजन के लिए भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। यह पहल OTT दर्शकों के एंगेजमेंट को देखते हुए की जा रही है। इसके अलावा, शो के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी वापस आ सकते हैं।

बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना थे। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराया, जिसके बाद उन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली थी।

बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना थे। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराया, जिसके बाद उन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली थी।

शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में और जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ सकती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे।

वहीं, सलमान खान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। सलमान फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

बिग बॉस का इतिहास

बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। पहले सीजन में राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस जैसे नाम थे। शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *