breaking news 15 june । Latest Newa Breaking Live Updates MP UP Rajasthan | ACTPnews

breaking news 15 june । Latest Newa Breaking Live Updates MP UP Rajasthan


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News 15 June । Latest Newa Breaking Live Updates MP UP Rajasthan

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज गौतम पटेल और उनके परिवार को धमकी भरे पत्र मिलने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, पिछले 10 महीनों से उन्हें और उनके परिवार को लगातार गुमनाम पत्र भेजे जा रहे थे।

5 जून को उनकी बेटी के लंदन स्थित आवास पर जर्मनी से भेजा गया एक पत्र पहुंचा, जिसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में दावा किया गया कि परिवार के खिलाफ ‘कॉन्ट्रैक्ट’ जारी किया गया है।

पत्र भेजने वालों ने जज पटेल से दाऊदी बोहरा समुदाय के सैयदना उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लंदन पुलिस ने परिवार को सुरक्षा दी है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य बढ़ी खबरें…

महाराष्ट्र के पालघर में फुटबॉल कोच रेप मामले में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से शोषण का आरोप

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक फुटबॉल कोच को नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार किया है। कोच पर खेल में करियर बनाने का वादा करके 17 साल की लड़की के साथ तीन साल तक रेप करने का आरोप है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 36 साल के आरोपी को 12 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह वसई इलाके में एक प्राइवेट फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। पीड़ित 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए कोचिंग सेंटर में शामिल हुई थी।

पीड़ित के मुताबिक, कोच ने उसका वीडियो और फोटो भी बनाया था। जब लड़की ने बाद में उससे बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाने के लिए वीडियो और फोटो लीक करने की धमकी दी।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद उन्होंने माणिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

असम के डिब्रूगढ़ में 79 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद, 9 लोग गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ जिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 79 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, ₹4.92 लाख कैश और कुछ गोल्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बकाया कि एक्शन 14 जून को लिया गया था। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

ओडिशा के रायगढ़ा में माओवादियों के ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद

ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाए गए एक माओवादी डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई उन खुफिया जानकारियों के आधार पर की गई, जो आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी कैडरों से पूछताछ के दौरान मिली थीं।

रायगढ़ा एसपी राज प्रसाद के मुताबिक जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिले में कई माओवादी कैडरों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई सीनियर रैंक के माओवादी भी शामिल हैं। इनसे की गई पूछताछ में जानकारी मिली थी।

दिल्ली के डाबरी इलाके के किडनी अस्पताल में आग लगी

दिल्ली के डाबरी इलाके में स्थित किडनी अस्पताल में रविवार रात आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक रात करीब 10:25 बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिकल बॉक्स में लगी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed