Alwar Army Cantt Pakistani Spy Arrested | ACTPnews

Alwar Army Cantt Pakistani Spy Arrested


अलवर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर में ईटाराणा सैन्य छावनी (कैंट एरिया) से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जोधपुर निवासी कुंदन विश्नोई (20) पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के लिए एक सक्रिय एजेंट के रूप में काम कर रहा था।

वह भारतीय सेना की छावनी और संवेदनशील इलाकों के इनपुट पाकिस्तान शेयर करता था। इसके बदले उसे मोटी रकम (फंडिंग) मिलती थी। उस पैसे से छावनी में रहने वाले स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं से दोस्ती कर जानकारी जुटाता था। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी उसने गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी थी।

रात में छात्रा से बातचीत करते पकड़ा गया

दरअसल, कुंदन ने ईटाराणा सैन्य छावनी में रहने वाले एक युवक से दोस्ती की थी, जिसके जरिए उसने कैंप के अंदर एंट्री पाई। रविवार रात को वह छावनी परिसर के अंदर ही एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। सेना के जवानों को उस पर शक हुआ तो हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामला गंभीर दिखने पर आर्मी इंटेलिजेंस ने अलवर के एमआईए (MIA) थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उसे थाने लाया गया। इसके बाद आईबी (IB), सीआईडी (CID) और अन्य खुफिया एजेंसियों की जॉइंट टीम पूछताछ में जुटी हैं।

आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर आरोपी युवक को MIA थाना लाया गया। (फाइल फोटो)

आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर आरोपी युवक को MIA थाना लाया गया। (फाइल फोटो)

छात्राओं को बर्थडे पर देता था महंगे गिफ्ट

एजेंसियों ने कुंदन का मोबाइल खंगाला तो उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से दोस्ती करता था। लड़कियों का विश्वास जीतने के लिए उनके जन्मदिन पर महंगे गिफ्ट्स भेजता था।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय के कॉल और मैसेज

सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय कुंदन ने कई अहम और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं। फिलहाल सभी जॉइंट एजेंसियां कुंदन से कड़ी पूछताछ कर रही हैं।

जल्द ही इस पूरे जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि एजेंसी जांच कर रही है। पूरी जांच होने के बाद खुलासा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें…

ईटाराणा छावनी में घुसा युवक, सेना ने पकड़ा:एजेंसी कर रहीं हैं पूछताछ, युवक को MIA थाने लेकर जाया गया

अलवर में ईटाराणा छावनी के अंदर से एक युवक को सेना की इंटेलिजेंस टीम ने पकड़ा है। युवक को एमआईए थाने में रखा गया है। वहां कई एजेंसी जांच में लगी है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *