स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर गुरुग्राम में FIR:बिरयानी के 370 वसूलूंगा' मामले में एक्शन; बयान देने वाले वेब डेवलपर, स्टोर ऑनर के नाम भी शामिल | ACTPnews

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर गुरुग्राम में FIR:बिरयानी के 370 वसूलूंगा' मामले में एक्शन; बयान देने वाले वेब डेवलपर, स्टोर ऑनर के नाम भी शामिल

‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान पर चल रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज की है। DLF फेज-2 थाने में दर्ज एफआईआर में कॉमेडियन प्रणित मोरे, वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और गुरुग्राम स्थित द लाफ स्टोर के ऑनर के नाम शामिल है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से बताया गया कि कॉमेडी शोर के दौरान हिमांशु जांगड़ा की ओर से महिलाओं पर की गई बेहद आपत्तिजनक और संदेहास्पद टिप्पणी के बाद की गई है। यह विवादित कार्यक्रम DLF फेज-2 स्थित “द लाफ स्टोर” में हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में तीखी आलोचना हो रही है। इस मामले में कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा यह बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को भी गुरुग्राम स्थित उसकी कंपनी स्टारविक डिजाइन नौकरी से निकाल चुकी है। हालांकि, दोनों माफी मांग चुके हैं, लेकिन विवाद थम नहीं रहा है। गुरुग्राम के “द लाफ स्टोर” में शुरू हुआ था विवाद यह पूरा विवाद कुछ दिन पहले गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित ‘“द लाफ स्टोर” में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से शुरू हुआ। शो के दौरान प्रणीत मोरे दर्शकों से बातचीत (क्राउड-वर्क) कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे गुरुग्राम के रहने वाले 22 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट का किसा बताया था। हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की के साथ घूमने गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी। उन्होंने आगे बताया कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी। शो में इस बात को हिमांशु ने पैसे के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने और उसे जबरन एक सुनसान पार्क में ले जाने की बात को मजाक के रूप में पेश किया था। कहा था – “370 रुपए खर्च किए हैं, वसूल तो करूंगा”। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *