30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्टर ईशान खट्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने ईशान से उनके धर्म को लेकर सवाल किया। फैन ने लिखा कि वह उनके धर्म को लेकर कन्फ्यूज है। इस पर ईशान ने पहले एक मीम के जरिए जवाब दिया और बाद में अपनी सोच साफ की। अभिनेता ने कहा कि वह किसी लेबल में नहीं, बल्कि मानवता, दया और प्रकृति में विश्वास रखते हैं।

एक्टर ईशान खट्टर।
मीम के जरिए दिया मजाकिया जवाब ईशान ने अपने जवाब में अलग-अलग धर्मों का मिश्रण करते हुए लिखा, ‘जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह।’ यह एक लोकप्रिय इंटरनेट मीम है। इसके तुरंत बाद उन्होंने गंभीरता से अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी आस्था प्रकृति, दया, मानवता और रचना में है।’ इस जवाब के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह हॉट-एयर बैलून वाले एक खूबसूरत बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं।

ईशान कि मां मुस्लिम और पिता हिंदू ईशान का परिवार अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आता है। उनकी मां नीलिमा अजीम एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर एक पंजाबी हिंदू हैं। अभिनेता के परिवार में विविधता रही है, जिसका असर उनकी सोच में भी झलकता है। ईशान बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। नीलिमा अजीम के पहले पति पंकज कपूर थे, जिनसे शाहिद कपूर का जन्म हुआ था।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ।
‘होमबाउंड’ में दिखे थे ईशान ईशान ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। साल 2017 में उन्होंने माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इसके बाद वे ‘धड़क’, ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’ और ‘पिप्पा’ जैसी फिल्मों में नजर आए। हाल ही में नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में चर्चा में रही थी।
—————————————-
ये खबर भी पढ़ें लंदन में फैमिली के साथ टाइम बिता रहीं अनुष्का शर्मा:पति विराट बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आए; रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें













