हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें मेहल गांव के एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बुधवार रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी बोलेरो HP-01C-2581 नंबर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क से गाड़ी लगभग 1200 फीट नीचे गिरी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इन लोगों की मौत इस हादसे में मेहल गांव के चुनी लाल (65) पुत्र परस राम, देवी लाल (62) पुत्र परस राम, बबली देवी (45) पत्नी मोती राम, मोती राम (45) पुत्र परस राम, अनिता कुमारी (20) पुत्री धर्मसिंह, कुंता देवी (53) पत्नी कर्म सिंह और धरो गांव के मनोहर लाल (34) की मौत हो गई। दो सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल है। आधी रात हुआ हादसा, पुलिस को सुबह मिली सूचना आधी रात में हादसे की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह के वक्त पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी। मगर तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कुछ देर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस को सुबह मिली सूचना: SP एसपी चंबा विजय कुमार ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा लेट नाइट हुआ। मगर पुलिस को सूचना सुबह के वक्त मिली। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Source link
हिमाचल में खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 7 की मौत:मृतकों में एक ही परिवार के 6 लोग शामिल; मुंडन संस्कार से लौटते वक्त हादसा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











