IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start | ACTPnews

IPL Window Pre-Monsoon Heat | BCCI Moves March Start


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL का अगला सीजन एक हफ्ते पहले शुरू होगा। यह कहना है BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का।

सैकिया ने गुरुवार को PTI से कहा- ‘बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL जल्दी शुरू होगा। इसकी तारीखें 10 मार्च से 15 मई 2027 हो सकती हैं।’

उन्होंने यह भी कहा- ‘व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या नहीं बढ़ेगी।’ पहले लीग के मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की तैयारी थी।

सैकिया ने कहा- ‘IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिरी हफ्ते तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई वेन्यू पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और फैंस को परेशानी होती है।

IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI)

IPL का पिछला सीजन 28 मार्च से 31 मई तक खेला गया। इसका टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता। (फोटो BCCI)

कुरुविला को संभावित विंडो तलाशने को कहा है: सैकिया

सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव

सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके।

——————————————————-

टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed