Priyanka Gandhi Vs BJP Modi Govt; NEET Paper Leak Exam Fees | ACTPnews

प्रियंका गांधी केरलम के वायनाड से सांसद हैं। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Priyanka Gandhi Vs BJP Modi Govt; NEET Paper Leak Exam Fees | Education Budget

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी केरलम के वायनाड से सांसद हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि हर साल NEET परीक्षा देने वाले 22 लाख छात्र और उनके परिवार से सिस्टम के जरिए ₹1.32 लाख करोड़ खर्च कराए जाते हैं। यह रकम देश के पूरे शिक्षा बजट ₹1.40 लाख करोड़ के लगभग बराबर है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार रात X पोस्ट में ये भी लिखा- मैं एक बात और जोड़ना चाहती हूं कि भारत सरकार ने अपने पसंदीदा कारोबारियों के जो लोन माफ किए, वे 16 लाख करोड़ रुपए हैं।

प्रियंका की यह टिप्पणी राहुल गांधी के कोटा दौरे के बाद आई। राहुल ने बुधवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत में शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते दबावों पर चर्चा की थी।

राहुल ने कहा- भारत की पांच बड़ी परीक्षाओं- NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी में छात्र और उनके परिवार हर साल ₹3.5 लाख करोड़ खर्च करते हैं।

राहुल गांधी ट्रेन से दिल्ली लौटे…

राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात के बाद ट्रेन से दिल्ली लौटे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता उन्हें स्टेशन छोड़ने पहुंचे थे।

राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात के बाद ट्रेन से दिल्ली लौटे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता उन्हें स्टेशन छोड़ने पहुंचे थे।

राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वे कार में बैठकर अपने घर रवाना हुए।

राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वे कार में बैठकर अपने घर रवाना हुए।

राजस्थान के कोटा में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों से चर्चा की।

राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों से चर्चा की।

राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा (आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है, जितना पांच मंत्रालयों का बजट है। NEET, JEE सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से 5 लाख करोड़ चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

NTA ने NEET री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया बदली

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब उम्मीदवार बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा किए बिना भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पहले इस शर्त के कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

NTA ने बुधवार को X पर पोस्ट में बताया- छात्र पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए जरूरी बैंक खाता वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं। बैंक वेरिफिकेशन बाद में करने पर भी उम्मीदवार फीस रिफंड के लिए पूरी तरह पात्र रहेंगे।

NTA ने कहा कि अगर बैंक डिटेल्स पेंडिंग होने की वजह से स्टूडेंट्स पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे, तो अब तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक खाता वेरिफिकेशन बाद में पूरा कर सकते हैं और फिर भी फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र रहेंगे।

21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। री-एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा। NTA के मुताबिक, दोबारा होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

12 जून: रीएग्‍जाम 3:15 घंटे का होगा, 4 रफ वर्क शीट मिलेंगी

NTA ने NEET-UG रीएग्‍जाम में कुछ बदलाव किए हैं। 12 जून को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।

पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हुई

3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं।

………………

यह खबर भी पढ़ें…

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब: CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

दिल्ली हाईकोर्ट ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें NEET 2026 री-एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई है। हालांकि अदालत ने फिलहाल टेलीग्राम को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने केंद्र सरकार को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने की अनुमति दी और मामले की अगली सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *