Two Indian airports in the list of 7 most beautiful airports in the world | ACTPnews

भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट पारंपरिक भारतीय तत्वों को आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है।- फाइल - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Two Indian Airports In The List Of 7 Most Beautiful Airports In The World

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट पारंपरिक भारतीय तत्वों को आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है।- फाइल

अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार प्री वर्साय 2026 द्वारा जारी दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट्स ने भी जगह बनाई है। इस सूची में भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट्स का चयन केवल सुंदरता के आधार पर नहीं, बल्कि नवाचार, यात्री अनुभव, पर्यावरणीय दृष्टिकोण और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है। इस सूची में शामिल दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स ने पारंपरिक भारतीय तत्वों को आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की इस सूची में चीन के ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका के सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और अमेरिका का ही पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है। जानते हैं प्रमुख 3 एयरपोर्ट के बारे में…

चीन का ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3।- फाइल फोटो

चीन का ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3।- फाइल फोटो

ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चीन

ग्वांगझोउ एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 अपनी फूलों जैसी छत और विशाल हरित क्षेत्रों के लिए चर्चित है। करीब 10,000 वर्ग मीटर में फैले इनडोर और आउटडोर गार्डन यात्रियों को प्रकृति के बीच होने का एहसास कराते हैं।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भारत

नवी मुंबई एयरपोर्ट के डिजाइन में भारतीय संस्कृति के प्रतीक कमल की झलक दिखाई देती है। हरे-भरे खुले क्षेत्र, प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह एयरपोर्ट भारतीय वास्तुकला की नई पहचान बनकर उभरा है।

गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट गुवाहाटी, भारत

गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2 पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बांस से प्रेरित इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी खासियत है। स्थानीय कला, लोककथाएं और स्थानीय शिल्प कौशल ने इसकी जीत में योगदान दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *