Mussoorie Software Engineer Death: Father Accuses Son-in-law | ACTPnews

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल ने हनीमून ट्रिप के दौरान मसूरी से यह फोटो परिवार को भेजी थी। यह इस कपल की एकसाथ लास्ट फोटो साबित हुई।


मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए।

गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में कार्यरत विशाखापट्टनम निवासी 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी राधा गायत्री की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में मृत मिली महिला के पिता परुपुदी सुधाकर ने बेटी का अंतिम संस्क

.

उन्होंने अपने दामाद सौम्या श्रीचरण पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का शक जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उनका कहना है कि दामाद पिछले कई महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और अब घटना को शराब सेवन या दुर्घटना से जोड़कर मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल ने हनीमून ट्रिप के दौरान मसूरी से यह फोटो परिवार को भेजी थी। यह इस कपल की एकसाथ लास्ट फोटो साबित हुई।

पिता बोले- नशीला पदार्थ जबरन पिलाया

पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मौत 15 जून को मसूरी के एक होटल में हुई थी। उनका कहना है कि उनकी बेटी शराब नहीं पीती थी, इसलिए शराब सेवन की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने आशंका जताई कि दामाद ने कोल्ड ड्रिंक या किसी अन्य पेय पदार्थ में शराब अथवा कोई नशीला पदार्थ मिलाकर बेटी को जबरन पिलाया हो सकता है।

उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब सात महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और परिवार की ओर से रिश्ते सुधारने की लगातार कोशिश की जा रही थी।

मसूरी कोतवाली पहुंचकर मृतका के पिता परुपुदी सुधाकर ने पुलिस को तहरीर सौंपी और हत्या की आशंका जताई।

मसूरी कोतवाली पहुंचकर मृतका के पिता परुपुदी सुधाकर ने पुलिस को तहरीर सौंपी और हत्या की आशंका जताई।

घटना की जानकारी समय पर नहीं दी

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें समय पर पूरी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने दामाद से घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो मांगे थे, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि परिवार आंध्र प्रदेश में रहता है, इसलिए उत्तराखंड पहुंचने में समय लगा। उनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियां भी संदेह पैदा करती हैं। उनका कहना है कि यदि मौत अचानक या स्वाभाविक होती तो शव बिस्तर पर होना चाहिए था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की शादी के वक्त की तस्वीर। 8 महीने बाद हनीमून ट्रिप प्लान किया था, लेकिन होमस्टे में लेडी इंजीनियर की लाश मिली।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की शादी के वक्त की तस्वीर। 8 महीने बाद हनीमून ट्रिप प्लान किया था, लेकिन होमस्टे में लेडी इंजीनियर की लाश मिली।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

पिता ने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था और उन्हें केवल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने के लिए कहा जा रहा था। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दामाद से विस्तृत पूछताछ की मांग की है।

अंतिम संस्कार के बाद लौटे मसूरी

बेटी का अंतिम संस्कार विशाखापट्टनम में करने के बाद पिता दोबारा मसूरी पहुंचे और थाने में तहरीर देकर बेटी की मौत के लिए दामाद को जिम्मेदार ठहराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अब मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है।

मसूरी क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फिलहाल कोई स्पष्ट संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है, लेकिन मृतका का विसरा और हृदय जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट करीब एक महीने बाद मिलने की संभावना है।

सोमवार यानी 15 जून को गायत्री की बॉडी मसूरी पुलिस ने अपने कब्जे में ली थी।

सोमवार यानी 15 जून को गायत्री की बॉडी मसूरी पुलिस ने अपने कब्जे में ली थी।

दवा के हैवी डोज से ब्रेन हैमरेज की आशंका

डॉक्टरों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अत्यधिक शराब सेवन के साथ किसी दवा के अधिक मात्रा में सेवन से महिला का ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया होगा। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण साइलेंट ब्रेन हैमरेज हुआ, जिसके चलते नाक और मुंह से रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालांकि, अभी तक पुलिस या चिकित्सकों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मृतका का विसरा और अन्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि फोरेंसिक और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पिता के जन्मदिन पर घर आने वाली थी

मृतका के पिता परुपुदी सुधाकर का 19 जून को 60वां जन्मदिन था। परिवार के अनुसार, गायत्री ने अपने पति के साथ 18 जून को विशाखापट्टनम पहुंचने की बात कही थी ताकि वह पिता का जन्मदिन परिवार के साथ मना सके।

पी. सुधाकर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पेंडुर्थी क्षेत्र स्थित चिन्नामुशिदिवाड़ा कॉलोनी में रहते हैं। परिवार के मुताबिक, गायत्री और उसके पति ने इसी कॉलोनी में एक नया फ्लैट भी खरीदा था। परिवार की योजना थी कि 19 जून को पिता का जन्मदिन मनाने के बाद नए घर में पूजा-पाठ और गृह प्रवेश से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई।

——————

ये खबर भी पढ़ें :

संदिग्ध दवा से लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत: मसूरी घूमने आया था कपल, फर्श पर नग्न अवस्था में मिली

मसूरी में एक दिन पहले महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने देर रात अपने पति के साथ पहले शराब पी और इसके बाद दोनों ने संदिग्ध दवा खाई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *