Thane BMW Car Accident Photos Update; Mumbai Delhi Expressway | ACTPnews

हादसे से थोड़ी देर पहले युवक ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कार की रफ्तार 251kmph दिख रही। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Thane BMW Car Accident Photos Update; Mumbai Delhi Expressway | Badlapur News

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे से थोड़ी देर पहले युवक ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कार की रफ्तार 251kmph दिख रही।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के कई टुकड़े हो गए। कार का इंजन हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। शव भी सड़क पर बिखर गए। हादसा रविवार तड़के हुआ था, जानकारी और वीडियो सोमवार को सामने आई है।

मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा के रहने वाले थे। घायल अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार उसी की बताई जा रही है।

पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे से कुछ समय पहले कार 251 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। पुलिस को शक है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।

कार हादसे की 4 तस्वीरें…

कार को 251kmph की स्पीड तक चलाया गया था, इसकी रिकॉर्डिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

कार को 251kmph की स्पीड तक चलाया गया था, इसकी रिकॉर्डिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

डिवाइडर से टक्कर के बाद कार पलट गई।

डिवाइडर से टक्कर के बाद कार पलट गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि BMW के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि BMW के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद BMW के इंजन का टुकड़ा हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा।

टक्कर के बाद BMW के इंजन का टुकड़ा हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा।

टक्कर के कारण कार उछली, डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी

पुलिस के मुताबिक, मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में जन्मदिन मनाया था। इसके बाद तीनों BMW कार से एक्सप्रेसवे की ओर निकल गए। जांच के दौरान पुलिस को 9 हजार रुपए का एक बिल भी मिला है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्सप्रेसवे पर कई जगह कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय अंगद ने किसी बैरिकेड से बचने की कोशिश की होगी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और बीच के डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार हवा में उछल गई और डिवाइडर के बीच बने गैप में जाकर रुक गई।

चश्मदीद बोले- टक्कर की तेज आवाज सुनी

एक चश्मदीद ने बताया, ‘मैं शनिवार देर रात टहल रहा था, तभी 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में पास से गुजरी। तीसरी बार में टक्कर की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था।’

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी: पत्नी गिड़गिड़ाती रही

दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई थी। अधिकारी की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई थी। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *