Virbhadra Singh birth anniversary events Shimla Ridge International Boxing Championship 2026 | ACTPnews

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर बॉक्सरों के साथ।


शिमला में वीरभद्र सिंह जयंती पर बॉक्सिंग करते हुए मुक्केबाज।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज शिमला के रिज पर इंटरनेशनल प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप में भारत सहित श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं

.

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता रहे हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर बॉक्सरों के साथ।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप को देखने के लिए लोकल के साथ टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में रिज पर पहुंचे। इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनार्था, विधायक हरदीप सिंह बाबा, उप महापौर उमा कौशल, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, हिमुडा के वाइस चेयरमैन यशवंत छाज्टा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों में मुकाबला

वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाइट वेट वर्ग में भारत की विनाक्षी का मुकाबला थाईलैंड की सासिथोर्न से हुआ, मिडल वेट में दीपक कटोच उज्बेकिस्तान के खिलाफ ओजदोबेक, सुपर बैंटम वेट में पूनम का सामना श्रीलंका की खिलाड़ी लोगानाथन काजिन्थिनी से हुआ।

वीरभद्र सिंह।

वीरभद्र सिंह।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

इससे पहले सुबह के वक्त शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सुबह 9.30 बजे रिज पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके कुछ देर बद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत प्रदेश के दूसरे नेता भी पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।

CM सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

CM सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उनको विक्रमादित्य सिंह में वीरभद्र सिंह की छवि नजर आती है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *