पंजाब CM बोले- वायरल VIDEO विवाद में BJP खुद फंसी:लैब मालिकों को धमकाया, रिपोर्ट फर्जी बताने को कहा; CP-SP को लेकर 3 खुलासे हो चुके | ACTPnews

पंजाब CM बोले- वायरल VIDEO विवाद में BJP खुद फंसी:लैब मालिकों को धमकाया, रिपोर्ट फर्जी बताने को कहा; CP-SP को लेकर 3 खुलासे हो चुके

पंजाब सीएम भगवंत मान ने विवादित वायरल वीडियो को लेकर भाजपा और अकाली दल पर हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। सीएम ने कहा कि जब किसी और साइड इनका बस नहीं चला तो यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली दिनों जो वीडियो थी, उसमें मेरी शारीरिक बनावट नहीं मिलती। सरेआम पता चल रहा है कि वीडियो नकली है। उसके बाद हमने भी फोरेंसिक लैब से जांच करवाई। सीएम ने कहा कि जिन फॉरेंसिक लैब्स में वायरल वीडियो का टेस्ट हुआ, उनके मालिकों को भाजपा ने धमकाया और ये कहने को कहा गया कि उन्हें रिपोर्ट बदलने के लिए पैसे का ऑफर हुआ था। लैब मालिकों को केस करने की धमकी दी गई। सीएम ने कहा कि ऐसी राजनीति कभी सफल नहीं होती, मेरा फैसला तो जनता कर ही देगी। इससे पहले वायरल वीडियो को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। हरियाणा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई। इसमें वीडियो को डीपफेक बताने के लिए कहा गया। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल भी शामिल थे। दैनिक भास्कर ने इस बारे में दोनों अफसरों से बात करनी चाही तो CP स्वप्न शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की। SP गिल के दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। जानिए हरियाणा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने क्या कहा… वीडियो को डीपफेक बताने को कहा था एक्सपर्ट ने दावा किया कि वीडियो को डीपफेक बताने के लिए कहा गया था। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल भी शामिल थे। दैनिक भास्कर ने इस बारे में दोनों अफसरों से बात करनी चाही तो CP स्वप्न शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं की। SP गिल के दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके अलावा, SP जश्न गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस CCTV फुटेज और वॉट्सऐप चैट की पुष्टि नहीं करता है। इसी बीच लुधियाना के पुलिस कमिश्नर DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप सिंह के गुरुग्राम के क्राउन प्लाजा होटल में ठहरने के बिल भी सामने आए हैं। इस मामले में मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायतकर्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब पुलिस के 2 अफसरों ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए में डील की थी। उसके माध्यम से साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब से दो रिपोर्ट तैयार करवाई गईं, जबकि ये दोनों लैब सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं हैं। अकाल तख्त सचिवालय के मीडिया एडवाइजर जसकरण सिंह ने कहा कि यह इतिहास रहा है कि जो भी अकाल तख्त साहिब की चुनौती देता है, उसे परिणाम भुगतना पड़ता है। बता दें कि NRI जगमन समरा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने दावा किया कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति सीएम भगवंत मान हैं। वह व्यक्ति कमरे में लगी सिख गुरूओं की तस्वीरों पर शराब के छींटे मार रहा था और जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो से भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। अकाल तख्त ने इस वीडियो को सही ठहराया लेकिन CM भगवंत मान ने कहा कि इसमें दिखने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं। दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 अधिकारी 16 जून की CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति शिकायतकर्ता यानी जसप्रीत जस्सी है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पंजाब के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। होटल क्राउन प्लाजा का CCTV फुटेज:- होटल के बिल सामने आए, CP स्वपन शर्मा ने रूम बदला इसी बीच अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता। होटल के बिलों की कॉपी… SP के नाम वाली वॉट्सऐप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा
CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जश्न गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। SP जश्न गिल पंजाब के नाम से सेव नंबर से ये वॉट्सऐप चैट पढें.. SGPC प्रवक्ता बोले- कार्रवाई हो
मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट तैयार करने और करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। शिकायतकर्ता ने वीडियो में क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी का पूरा VIDEO देखिए:- मामले में नेताओं ने क्या-क्या कहा, जानिए… CM के विवादित वीडियो का पूरा घटनाक्रम ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *