हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में जगत नेगी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ काम करने वाले लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जगत नेगी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनावों के दौरान अंदरखाते BJP के लिए काम करते रहे। ऐसे लोगों को नेतृत्व सौंपना कांग्रेस की विचारधारा की हार है। उन्होंने कहा कि यदि उनसे राय ली जाती तो यह गलत फैसला न होता। मंत्री का यह बयान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर भी सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि इकलौती विधानसभा सीट वाले किन्नौर जिला से जगत नेगी मंत्री भी है। पार्टी हाईकमान ने उनके प्रतिद्वंदी माने जाने वाले युवा नेता को समानंतर खड़ा कर दिया है। इससे संगठन में आने वाले दिनों में तनातनी और बढ़ सकती है। जगत नेगी कह चुके हैं कि ‘जिनसे मेरे राजनीतिक संबंध तक नहीं हैं, वह मेरे जिला अध्यक्ष कैसे हो सकता हैं।’ निगम भंडारी की नियुक्ति से BJP खुश: जगत जगत नेगी ने निगम भंडारी की नियुक्ति पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग इस फैसले से खुश हैं। उनके अनुसार, भाजपा की ‘बी टीम’ अब कांग्रेस की “ए टीम” बन गई है। इस तरह, सुक्खू कैबिनेट के मंत्री ने न केवल निगम भंडारी बल्कि हाईकमान को भी चुनौती दी है। कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई खुलकर सामने आई राजस्व मंत्री के इस बयान के बाद किन्नौर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। निगम भंडारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर नई बहस शुरू हो गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में निगम भंडारी को किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निगम भंडारी वर्तमान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी हैं। इससे पहले वह हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट का दावेदार माना जा रहा था। किन्नौर में बढ़ेगी गुटबाजी राजनीति के जानकारों की माने तो इससे किन्नौर कांग्रेस में खेमेबाजी बढ़ेगी, जिला अध्यक्ष की नियुक्ति लटकने की वजह भी यही थी। इसी अंदरूनी लड़ाई की वजह से लगभग 19 महीने बाद कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हो पाई है। जगत नेगी ने जिला अध्यक्ष के लिए उमेश नेगी, प्रेम कुमार और निर्मल चंद के नाम आगे कर रखे थे। पार्टी हाईकमान ने मंत्री की बात को तवज्जो न देकर युवा चेहरे को आगे लाया है।
Source link
हिमाचल के राजस्व मंत्री भंडारी की नियुक्ति पर भड़के:बोले-BJP की ‘B’ टीम अब कांग्रेस की ‘A’ टीम; कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











