विजयवर्गीय बोले-सरकार आते ही सब अधिकारी संघ के हो गए:मंत्री ने कहा- अब हर अफसर कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है | ACTPnews

विजयवर्गीय बोले-सरकार आते ही सब अधिकारी संघ के हो गए:मंत्री ने कहा- अब हर अफसर कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई, हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। जो अधिकारी आता है, वो कहता है मैंने भी संघ की पट्टी बांधी है। RSS की चड्डी पहनी है। कैलाश विजयवर्गीय ने आगे बताया- एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि- मेरे पिताजी संघ जाते थे। कोई कहता है कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। इस पर तंज कसते हुए कहा- सरकार आने के बाद सभी अधिकारी संघ के हो गए हैं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद अधिकारी भी खुद को संघ से जुड़ा बताने लगे हैं। मंत्री विजयवर्गीय बोले- संघ में अच्छे लोगों की कमी होती जा रही उन्होंने कहा- संघ में लोगों की भीड़ तो हो गई है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। पहले अच्छे इंसान थे, अब ऐसे इंसानों की संघ में कमी होती जा रही है। संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा भी बढ़ रही है, लेकिन अच्छे लोग नहीं होंगे तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? हमें चिंतन और मनन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान भोपाल में शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में दिया है। बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- मेरी शादी भी शालिगरामजी ने कराई थी इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शालिगराम तोमर को याद किया। उन्होंने कहा- शालिगरामजी ने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को भी समझते थे। उन्होंने कहा-शालिगरामजी अनुशासन लाने का काम करते थे। मेरी तो शादी भी उन्हीं ने कराई थी। देवधर, मोघेजी जैसे लोगों को देखकर हमें ऊर्जा मिलती है। आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं परिषद वाले समय में पहुंच गया हूं। मंत्री विजयवर्गीय ने 22 जून 2026 को मुस्लिमों पर दिया था बयान इससे पहले 22 जून 2026 को इंदौर में भी कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। …………………………………. ये खबर भी पढ़ें… मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमें काफिर बोलते हैं मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *