राममंदिर चढ़ावा चोरी- 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी:एक साथ दबिश डाली; टिन्नू के घर ताला बंद मिला, पड़ोसियों से पूछताछ | ACTPnews

राममंदिर चढ़ावा चोरी- 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी:एक साथ दबिश डाली; टिन्नू के घर ताला बंद मिला, पड़ोसियों से पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 6 टीमों ने एक साथ आरोपियों के घर पर दबिश दी। परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की। पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए। छापेमारी के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। छापेमारी में राजस्व के अधिकारियों खासकर लेखपालों को भी शामिल किया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के घर से चढ़ावा चोरी का हिस्सा बरामद हो सकता है। दरअसल, 25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज पहली FIR के बाद टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया। इस बीच, शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा- त्यागपत्र मिला है। हम अपनी 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर विचार करेंगे। हम उन भक्तों को आश्वस्त करते हैं, जिन्होंने चांदी की ईंटें और सोने-चांदी के आभूषण प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण किए हैं। वे सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी चोरी का मामला 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। इस बीच, शुक्रवार को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports