मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर प्राइवेट स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रोड नंबर 11 पर यह हादसा हुआ। पेड़ की बड़ी डालियां बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह दब गया। पेड़ गिरते ही बस के अंदर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें ने रेस्क्यू शुरू किया और घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। मशीनों और कटर की मदद से पेड़ को काटा जा रहा है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बच्चों की चिंता में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 17 झुलसे, 2 की हालत गंभीर पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए। घटना में 17 लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
मुंबई में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरा:एक बच्चे की मौत, 10 घायल; स्कूल से घर लौट रहे थे छात्र | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









