Former TMC Rajya Sabha MP Sushmita Dev Prakash Chik Sukhendu Sekhar join BJP | ACTPnews

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के भाजपा कार्यालय में गुरुवार को तीनों पूर्व राज्यसभा सांसदों को सदस्यता दिलाई। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Former TMC Rajya Sabha MP Sushmita Dev Prakash Chik Sukhendu Sekhar Join BJP

कोलकाता56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के भाजपा कार्यालय में गुरुवार को तीनों पूर्व राज्यसभा सांसदों को सदस्यता दिलाई।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने तीनों को बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को रिजाइन दिया था।

बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

सुखेंदु रॉय बोले- RG कर केस में सवाल उठाने पर जान से मारने की धमकी मिली

  • सुखेंदु रॉय- आरजी कर रेप-मर्डर केस में सबूतों से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाने के बाद मुझे जान से मारने और परिवार के अपहरण की धमकियां मिलने लगीं। पुलिस आयुक्त और अस्पताल के प्रिंसिपल से पूछताछ की मांग करने के बाद उन्हें लालबाजार पुलिस मुख्यालय भी बुलाया गया। खराब तबीयत के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा।
  • सुष्मिता देव- पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में बीजेपी की जीत से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा दिखता है। असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनना इसकी बड़ी मिसाल है। महुआ मोइत्रा को कोई दूसरी पार्टी अपने साथ नहीं लेना चाहती, इसलिए वह TMC में हैं।

सौगत रॉय बोले- TMC को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

  • TMC सांसद सौगत रॉय- तीनों नेता पहले से ही बीजेपी के साथ थे। अब अपनी सीट बचाने के लिए बीजेपी ने उन्हें मौका दिया है। इससे टीएमसी को कोई नुकसान नहीं होगा। बीजेपी को भी इससे कोई खास फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि दल बदलने वाले नेताओं की ज्यादा अहमियत नहीं होती।

ममता के पास अब 22 विधायक और 17 सांसद बचे

टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं।

विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा, एक महीने पहले पद संभाला था

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीनीयर लीडर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने नियुक्ति के महज एक महीने बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के अन्य सभी पद भी छोड़ दिए हैं। उनके बागी गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *