- Hindi News
- International
- Iran US War LIVE Update; Donald Trump Assassination Plan | Hormuz Strait Air Strike Drones Attack
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान ने बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है और अमेरिका इसके लिए तैयार हो गया है। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है।
ईरान और अमेरिका के बीच दो दिनों तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद फिलहाल गोलीबारी थम गई है। अल जजीरा के मुताबिक, अब मध्यस्थता कर रहे देश दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि तनाव और न बढ़े।
वहीं, लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह प्रांत में दो और ड्रोन हमले किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक हमला कफर रेमान और दूसरा नबातियेह अल-फौका कस्बे में हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने के पास हमला किया: ईरान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। हालांकि फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
- ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, ईरान ने अमेरिका के हमलो के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। हालांकि, इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
- अमेरिका ने ईरान में चीन-रूस से जुड़े पुल पर हमला किया: ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया। ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताया।
- होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप: रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही गुरुवार को ठप रही। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी हुई।
- ईरान ने एक रात में 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल भेजा: अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने एक ही रात में कम से कम 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया। अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया।

मिडिल ईस्ट हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के पीएम ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्षेत्रीय हालातों और हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है।
शहबाज शरीफ ने ईरान और इस मामले से जुड़े सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे और तनाव को और ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके।
06:21 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जानिए ईरान का राजशाही से पश्चिमी देशों से टकराव तक का सफर

05:51 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दावा- EU इजराइल पर टैरिफ लगाएगा
एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सदस्य देशों के बढ़ते दबाव के बाद यूरोपीय संघ (EU) के विदेश मंत्री इजराइली उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा करेंगे।
राजनयिकों का कहना है कि ब्रुसेल्स में सोमवार को होने वाली इस बैठक से किसी तुरंत फैसले की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इससे यह साफ हो जाएगा कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए कितना समर्थन हासिल है।
यूरोपीय संघ पर इस मामले में कार्रवाई करने का भारी दबाव है। इस हफ्ते संघ की कार्यकारी संस्था ने बस्तियों के साथ व्यापार कम करने के कई विकल्प सामने रखे हैं, जिनमें पूर्ण प्रतिबंध भी शामिल है।
05:13 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- अगर मेरी हत्या हुई तो जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे चुका हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्होंने पहले से ही जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “मैं काफी समय से उनके निशाने पर हूं। अगर मेरे साथ कुछ होता है तो मैंने ऐसे निर्देश दिए हैं कि ईरान पर पहले कभी न देखे गए स्तर का हमला किया जाए।”
04:34 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- ईरान के लिए बातचीत का रास्ता अब भी खुला
संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका की उप राजदूत टैमी ब्रूस ने कहा है कि ईरान के लिए बातचीत का रास्ता अब भी खुला है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में उन्होंने कहा, “बातचीत संभव है, लेकिन जब तक ईरान अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों का पालन नहीं करता, तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति चाहते हैं लेकिन अगर नागरिक ठिकानों या कारोबारी जहाजों पर हमला होगा, तो अमेरिका जवाब देगा।”
04:00 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जानिए ईरान का राजशाही से पश्चिमी देशों से टकराव तक का सफर

03:40 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रूस बोला- ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका-इजराइल का साथ दिया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में रूस की प्रतिनिधि अन्ना एव्स्तिग्नीवा ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन किया।
उन्होंने पश्चिमी देशों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे ईरान को निशाना बना रहे हैं, जबकि अमेरिका और इजराइल की कार्रवाइयों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
03:08 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान ने बातचीत जारी रखने की मांग की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान ने बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है और अमेरिका इसके लिए तैयार हो गया है। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम अब खत्म हो चुका है।

02:32 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइल के दो और ड्रोन हमले
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह प्रांत में दो और ड्रोन हमले किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक हमला कफर रेमान और दूसरा नबातियेह अल-फौका कस्बे में हुआ। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन हमलों का निशाना क्या था। किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।
02:28 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कतर की अपील- अमेरिका और ईरान समझौते का पालन करें
कतर ने अमेरिका और ईरान से अपील की है कि वे आपसी समझौते (MoU) का पालन करें और तनाव बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत जारी रखें।
कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने बताया कि उन्होंने मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती से फोन पर बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया।
उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि इस अहम समुद्री रास्ते से सुरक्षित आवाजाही क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए जरूरी है।
01:39 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ते संघर्ष से दुनिया में तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।
IEA ने शुक्रवार को कहा कि अगर दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी रहती है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार के जल्दी सामान्य होने की उम्मीद को बड़ा झटका लग सकता है।
हालांकि, फिलहाल दोनों देशों की सैन्य कार्रवाई में कुछ कमी दिख रही है, जिससे कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद बनी है। लेकिन अमेरिकी सेना जरूरत पड़ने पर दोबारा हमला करने के लिए तैयार है।
01:04 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो इजराइल नहीं बचेगा
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके अहम ढांचे पर हमला हुआ तो उसका जवाब दिया जाएगा और इजराइल इससे नहीं बचेगा। सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलगदर ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी।
12:30 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में कार पर इजराइली ड्रोन हमला
लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजराइल के एक ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के कफर रेमान कस्बे में दोहा रोड पर चल रही एक कार को निशाना बनाया।
रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन ने कार पर लगातार दो बार हमला किया। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
11:40 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- अमेरिका और ईरान दोनों नहीं चाहते युद्ध बढ़े
मिडिल ईस्ट मामलों के एक्सपर्ट वाइल अव्वाद ने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों ही इस समय युद्ध को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उनके मुताबिक, दोनों देश फिलहाल सिर्फ एक-दूसरे के हमलों का जवाब दे रहे हैं।
ANI से बातचीत में अव्वाद ने कहा कि दोनों पक्ष पूरे युद्ध से बचना चाहते हैं, इसलिए उनके हमले सीमित हैं। बैकडोर कूटनीतिक बातचीत भी तेजी से चल रही है। तुर्किये, कतर, सऊदी अरब और दूसरे अरब देश दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
11:02 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज के लिए खतरे का अलर्ट बरकरार रखा
ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा खतरा अब भी सबसे ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। एजेंसी ने यह चेतावनी अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनाव बढ़ने के बाद जारी की है। इसके चलते इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के लिए जोखिम बढ़ गया है।
10:22 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज में ईरान और ओमान के बनाए रास्ते

09:52 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बढ़ने से तेल की मांग में सुधार

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ दुनिया में कच्चे तेल की मांग फिर बढ़ने लगी है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) का अनुमान है कि 2027 में दुनिया में तेल की मांग रोजाना करीब 20 लाख बैरल बढ़ेगी।
हालांकि, 2026 में तेल की मांग अब भी रोजाना करीब 10 लाख बैरल घटने का अनुमान है। लेकिन साल की दूसरी छमाही में गिरावट की रफ्तार कम होगी और आखिरी तिमाही में मांग फिर बढ़ने लगेगी।
IEA के मुताबिक, जून में दुनिया भर में तेल का भंडार 2.1 करोड़ बैरल बढ़ा। यह लगातार चार महीने की गिरावट के बाद पहली बढ़ोतरी है। इस तेल का बड़ा हिस्सा जमीन पर भंडारण की बजाय जहाजों में ही रखा गया।
08:50 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ईरान से जंग अभी खत्म नहीं
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ जंग अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले दिनों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा, चाहे कोई समझौता हो या नहीं।
इजराइली एयर फोर्स के एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा कि अगर इजराइल ने कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान अब तक परमाणु हथियार बना चुका होता। उन्होंने कहा कि देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
08:30 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सर्वे- अमेरिकियों में इजराइल के लिए समर्थन घटा

08:30 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मशहद में खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें…





07:32 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सीजफायर के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी
अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्षविराम के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हमले जारी रखे। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक कई इलाकों में ड्रोन हमले, गोलीबारी और टैंकों की कार्रवाई हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, मंसूरी में इजराइली ड्रोन ने स्टन ग्रेनेड गिराया, जबकि बय्यादा से बियूत अल-सय्याद की ओर मशीनगनों से फायरिंग की गई।
06:32 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पूर्व अमेरिकी अधिकारी बोले- होर्मुज पर ईरान की काट नहीं ढूंढ पा रहा US
पूर्व अमेरिकी मरीन अधिकारी डैन ग्रेजियर का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की रणनीति की काट अमेरिका अब तक नहीं ढूंढ पाया है।
उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी ताकत दिखाने के लिए बड़े हमलों की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी सैन्य कार्रवाइयों से भी वह अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। ग्रेजियर ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तटीय सैन्य ठिकानों और स्पीड बोट्स को निशाना बनाया है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है।

06:13 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मीडिया का दावा- खामेनेई की अंतिम यात्रा में 4.3 करोड़ लोग पहुंचे
ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में 4.1 से 4.3 करोड़ लोग शामिल हुए। प्रेस टीवी ने इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा अंतिम यात्रा जुलूस बताया है।
छह दिन तक चले कार्यक्रम तेहरान, कुम, नजफ, कर्बला और मशहद में आयोजित किए गए। सार्वजनिक अंतिम यात्रा की शुरुआत पिछले शनिवार को तेहरान के ग्रैंड मुसल्ला परिसर से हुई थी, जहां हजारों लोग खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
05:21 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल नहीं
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कोई नियंत्रण नहीं है। CENTCOM ने ईरानी सरकारी मीडिया के उस दावे को गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज सिर्फ ईरान की ओर से तय किए गए रूट का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
CENTCOM के मुताबिक, मई की शुरुआत से अब तक अमेरिकी बलों ने होर्मुज स्ट्रेट से 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई है।
04:30 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- ईरान से समझौते की कोशिश जारी
अमेरिका ने कहा है कि वह अब भी ईरान के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता जारी है और क्षेत्रीय मध्यस्थ बातचीत को पटरी पर बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को ईरान में हुए ताजा धमाकों के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ नहीं था। वहीं, दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन-आधारित समझौते (MoU) को लागू करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है।
03:29 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई की शोकसभा में दिख सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शनिवार को कुम शहर में शोकसभा आयोजित होगी। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस कार्यक्रम की अगुवाई उनके बेटे और मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई करेंगे।
मगरिब और ईशा की नमाज के बाद होने वाली यह शोकसभा हजरत मासूमेह के रौजे में आयोजित होगी। कार्यक्रम की घोषणा के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि मोजतबा खामेनेई कई महीनों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकते हैं।
युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक मंचों से दूर रहे हैं। उनकी कोई तस्वीर या वीडियो भी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं।
03:15 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
US-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल हल्का सस्ता
अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सप्ताहभर के हिसाब से दोनों प्रमुख बेंचमार्क अब भी बढ़त पर बने हुए हैं।
ब्रेंट क्रूड का भाव 6 सेंट (0.08%) गिरकर 76.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 4 सेंट (0.06%) फिसलकर 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
02:29 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं
ईरान के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार को कई जगह धमाके हुए। सरकारी मीडिया के मुताबिक, बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास, कोनारक और सीरिक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए।
ईरान ने इन हमलों के लिए दुश्मन को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन किसी देश का नाम नहीं लिया। दूसरी ओर, अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि इन ताजा हमलों में अमेरिकी सेना शामिल नहीं थी और वॉशिंगटन अब भी तेहरान के साथ कूटनीतिक समाधान चाहता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका इन हमलों के पीछे नहीं है, तो इसके पीछे इजराइल का हाथ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल किसी भी पक्ष ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
01:57 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
WSJ का दावा- इजराइल ने ट्रम्प को हत्या की साजिश की चेतावनी दी थी
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने दावा किया है कि इजराइल ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को खुफिया जानकारी दी थी कि ईरान उनकी हत्या की योजना बना रहा है। वहीं CNN की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह खुफिया जानकारी ट्रम्प पर एक विशिष्ट हमले की आशंका से जुड़ी थी।
हालांकि, अमेरिकी सरकार और ईरान ने इन रिपोर्टों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भी अमेरिका दावा करता रहा है कि उसने ट्रम्प की हत्या की ईरानी साजिशों को नाकाम किया था।
हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने भी कहा था कि ईरान की हिटलिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है और उन्हें लगातार सुरक्षा खतरा बना हुआ है।
01:31 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
लगातार 2 दिन हमलों के बाद अमेरिका रुका
ईरान पर लगातार दो दिन तक बड़े पैमाने पर हमले करने के बाद अमेरिका ने गुरुवार को कोई नई एयरस्ट्राइक नहीं की। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन अब तनाव कम करने और परमाणु मुद्दे पर बातचीत का रास्ता खुला रखने की कोशिश कर रहा है।
बताया गया है कि कतर, पाकिस्तान और अन्य क्षेत्रीय देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच कई दौर की बातचीत कराई है। कोशिश है कि पहले दोनों पक्ष तनाव कम करने पर सहमत हों और फिर तकनीकी स्तर की वार्ता दोबारा शुरू हो।
हालांकि इससे पहले अमेरिका ने मंगलवार और बुधवार को ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया था। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ सख्त बयान देते रहे हैं।
01:17 AM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई को इमाम रजा दरगाह में दफनाया गया
गुरुवार को ईरान के मशहद शहर में इमाम रजा दरगाह में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दफनाया गया। इस दौरान उनके बेटे और नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई जंग की शुरुआत में हुए अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे सार्वजनिक मंचों से पूरी तरह दूर हैं।

इमाम रजा दरगाह में खामेनेई को अंतिम विदाई दी गई है। इस दौरान उनके बड़े बेटे मुस्तफा खामेनेई मौजूद रहे।











