- Hindi News
- National
- PM Modi Speech LIVE | Narendra Modi New Zealand FTA Trade Deal Update Christopher Luxon
ऑकलैंड1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने करीब तीन दशक पुराना किस्सा सुनाया। पीएम ने कहा- 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था।
उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं, जो मैं भारत लेकर गया। एक- मफलर, दूसरी- कैप और तीसरा- एक सेट दस्ताना। उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं।
इस मफलर को मैंने कई बार इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है।
पीएम ने आगे कहा कि हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है। और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद मोदी भारत के लिए रवान हो गए।
इससे पहले मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (MoU) पर साइन किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाकर करीब ₹35 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा।
मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की 5 तस्वीरें…

न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने पीएम के सम्मान में गाला लंच का आयोजन किया।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड PM क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में दोनों देशों ने MoU पर साइन किए।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने दोनों देशों के उद्योगपतियों (CEOs) से मुलाकात की।

ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पीएम मोदी का पारंपरिक माओरी पद्धति से स्वागत किया गया।

पीएम मोदी को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
पीएम की स्पीच, 4 बड़ी बातें; कहा- भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य जुड़ा है
- ये कोलेब का जमाना है, दोनों देश साथ: अगर हम कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में बात करें तो ये कोलेब का जमाना है। दोनों देश स्पोर्ट्स में भी बहुत शानदार कोलेब कर सकते हैं। रग्बी इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत रग्बी में न्यूजीलैंड से सीखना चाहता है। हमें कोच चाहिए, एक्सपर्ट चाहिए। न्यूजीलैंड हमारी बहुत मदद कर सकता है।
- चंद्रयान की लैंडिंग पर न्यूजीलैंड नाच रहा था: भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य जुड़ा है। स्पेस से सेक्टर इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत का चंद्रयान जब मून के साउथ पोल पर लैंड किया तो न्यूजीलैंड नाच रहा था। उस दिन हमें गर्व हुआ। यहां की स्पेस कंपनियों ने कई बार हमारे साथ मिलकर काम किया है।
- हजारों किमी की दूरी, मगर दिल में हिंदुस्तान: हजारों किमी दूर रहते हुए भी आपके दिल के किसी कोने में कहीं न कहीं हिंदुस्तान बसता ही है। शरीर यहां होगा मन भारत में होगा। इसलिए आप भारत की हर उपलब्धि पर भी नजर रखते हैं।
- देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण भावना अहम: हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है। और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं। यह वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था।

पीएम के न्यूजीलैंड दौरे से जुडी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
10:11 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी भारत के लिए रवाना हुए
08:51 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड पत्रकार ने पूछा- मोदी जी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते
न्यूजीलैंड के एक पत्रकार ने शनिवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की? इस पर भारत के उच्चायुक्त नीरज टंडन ने कहा- मैं एक सरकारी अधिकारी हूं, इसलिए प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। इतना जरूर कहूंगा कि भारत में लोग अपने नेता से सीधे संवाद पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसी तरीके से लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं और इसी वजह से वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं।
08:37 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारतीय पीएम को अब न्यूजीलैंड आने में 40 साल नहीं लगेंगे
पीएम मोदी ने कहा- भारतीय पीएम को न्यूजीलैंड आने में 40 साल लगे हैं, अब इतना लंबा इंतजार आपको नहीं करना पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
08:33 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत दुनिया को विकास के नए मॉडल दे रहा है

- पीएम ने कहा- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। सोलर एनर्जी कैपेसिटी में भी भारत दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है। आज का भारत दुनिया को विकास के नए मॉडल दे रहा है।
- यूपीआई के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। ड्रोन टेक्नोलॉजी और स्पेस इकॉनोमी में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
- भारत जितना फोकस इकॉलोजी और इकॉनोमी पर देता है उतना ही हैरिटेज पर भी देता है। हमारे महान सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को सेवा साहसा और करुणा का संदेश दिया है। दुनिया के हर कोने में गुरुद्वारे सेवा के सेंटर है।
08:23 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- दूरी हजारों किमी, मगर दिल में हिंदुस्तान बसता है
- प्रवासियों भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- हजारों किमी दूर रहते हुए भी आपके दिल के किसी कोने में कहीं न कहीं हिंदुस्तान बसता ही है। शरीर यहां होगा मन भारत में होगा।
- इसलिए आप भारत की हर उपलब्धि पर भी नजर रखते हैं। जब क्रिकेट स्टेडियम में बैठकर देखते हैं तो बहुत कुछ चीजें छूट जाती हैं लेकिन टीवी पर देखने से हर बारीकी का पता चलता है। वैसे ही आपको भारत की हर बारीकी का पता चलता है।
08:17 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में बात करें तो ये कोलेब का जमाना है
मोदी ने कहा- अगर हम कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में बात करें तो ये कोलेब का जमाना है। दोनों देश स्पोर्ट्स में भी बहुत शानदार कोलेब कर सकते हैं।
रग्बी इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत रग्बी में न्यूजीलैंड से सीखना चाहता है। हमें कोच चाहिए, एक्सपर्ट चाहिए। न्यूजीलैंड हमारी बहुत मदद कर सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य जुड़ा है। स्पेस से सेक्टर इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत का चंद्रयान जब मून के साउथ पोल पर लैंड किया तो न्यूजीलैंड नाच रहा था। उस दिन हमें गर्व हुआ। यहां की स्पेस कंपनियों ने कई बार हमारे साथ मिलकर काम किया है। स्पेस सेक्टर बताने कि लिए काफी है कि दोनों देश एक दूसरे को कितना कुछ दे सकते हैं।
08:14 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- यहां के मानुका हनी को लिक्विड गोल्ड कहा जाता है

पीएम ने कहा- यहां के मानुका हनी को लिक्विड गोल्ड कहा जाता है। जैसे यहां हनी ट्रेडिशन और ट्रेड के अलावा हेल्थ और वेलनेस से जुड़ा है। वैसे ही भारत में भी हनी का बहुत महत्व है। भारत में भी हम भी किपिंग को लेकर मिशन चला रहे हैं, इससे हनी प्रोडक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है।
न्यूजीलैंड से हनी प्रोडक्शन और बढ़ाने को लेकर भी हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। इस साल दोनों देशों के स्पोर्टिंग रिलेशन को एक साल पूरे हो रहे हैं। 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी। उस टूर में मेजर ध्यानचंद की परर्फॉमेंस की हर तरफ चर्चा हो रही थी।उन्होंने यहां के लोगों का दिल जीत लिया था।
08:12 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है
- आप सभी जानते हैं कि भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है। हर युग में , हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है। इसका कारण है सीखने की ललक। भारत सबसे सीखता है।
- हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है। और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं। यह वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था।
- आज हम देखते हैं कि यहां की सोसायटी में महिलाएं बहुत बड़े पैमाने पर योगदान दे रही है। भारत भी महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है।
- रूरल इकॉनोमी कैसे किसी देश की तकदीर बदल सकती है, ये न्यूजीलैंड ने करके दिखाया है। इसकी ताकत एग्रीकल्चर के इर्द-गिर्द बनाया गया।
- ये बहुत बड़ी प्रेरणा है। भारत जैसे छोटे किसानों वाले बड़े एग्रीकल्चर देश के लिए बहुत बड़ी सीख है। न्यूजीलैंड ने दिखाया है कि छोटे बाजार भी बड़े ब्रांड बन सकते हैं।
08:07 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- न्यूजीलैंड टीम में रचिन रवींद्र को भी मौका मिलता है
पीएम ने कहा- न्यूजीलैंड की इकॉनोमी, यहां की सोसायटी हो, किवी इंडियन नए नए रंग भर रहे हैं। न्यूजीलैंड वो जगह है जहां निखिल रविशंकर, एयरलाइंस एयर न्यूजीलैंड के CEO बन सकते हैं जहां आनंद सत्यानंद गवर्नर जनरल बन सकते हैं। जहां क्रिकेट टीम में रचिन रविंद्र, और एजाज पटेल जैसे टैलेंट को मौका मिल सकता है।
08:03 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- दमा दम मस्त कलंदर गाने पर डांस काफी वायरल हुआ
मोदी ने कहा- आपने जिस उत्साह से हमारा स्वागत किया, मैं आपका आभारी हूं। वैसे एक्सेलेंसी किवी इंडियन कम्यूनिटी में भी सुपरहिट है। भारत के इंडिपेंडेंस डे पर आपने क्रिस हिप्पियस के साथ मिलकर दमा दम मस्त कलंदर गाने पर जो डांस किया , वो काफी वायरल हुआ।
दरअसल 15 अगस्त 2025 को न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘दमा दम मस्त कलंदर’ पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कार्यक्रम ऑकलैंड में आयोजित हुआ था, जहां भारतीय गायिका शिबानी कश्यप ने दोनों नेताओं को मंच पर आमंत्रित किया था।
08:01 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- न्यूजीलैंड के कोने-कोने तक फैला भारतीय इस जर्नी का नाविक
पीएम ने कहा- मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है। जानते हैं क्यों…मोदी नहीं क्योंकि इसके असली नाविक आप सभी हैं। ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस चर्च से क्रिस्टाउन तक, न्यूजीलैंड के कोने-कोने तक फैला भारतीय समुदाय इस शेयर्ड जर्नी का नाविक है। आगे बढ़ने से पहले मैं अपने मित्र, यहं के पीएम, सरकार के सभी साथियों और लेबर पार्टी के मेंबर का अभिनंदन करूंगा।
07:59 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं दोस्ती भी
पीएम ने कहा- भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी है। न्यूजीलैंड की सुंदर परंपरा अचछे से डिफाइन करती है। यहां सदियां से एक वाका शब्द लोगों को जोड़ता आया है। यह हमारी शेयर्ड जर्नी का प्रतीक है। यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है। हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है। हवाएं हमारे साथ है, समंदर की विशाल लहरे हमारे साथ है। इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है। पाने को बहुत कुछ है और मैं जानता हूं कि हम सफल होंगे।
07:57 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- मैं 25 साल पहले भी न्यूजीलैंड आया था

पीएम मोदी ने कहा- भारत के लोग सुनते आए थे 20 साल के बाद लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए, आप सभी लोगों के लिए, 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। पीएम के रूप में मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं , जो मैं भारत लेकर गया। एक- ये मफलर, एक कैप और एक सेट दस्ताना।
ठंड का मौसम था, और उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। ये मफलर 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।
07:48 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड पीएम बोले- भारत कितना एनर्जेटिक है, यहां दिखता है
न्यूजीलैंड पीएम ने कहा- कई सालों तक लोग कहते थे कि दोनों देशों के बीच FTA नहीं हो सकता। लेकिन मैंने और पीएम मोदी ने यह करके दिखाया। हमें भारतीयों की उर्जा देखने के लिए दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। वह एनर्जी आज यहीं पर है।
मैंने देखा है कि भारतीय कितनी मेहनत करते हैं आगे बढ़ने के लिए। एक साथ दो-दो, तीन-तीन नौकरियां करते हैं।
07:44 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी के स्वागत में ऑकलैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम; VIDEO
03:23 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड पीएम ने सुनाया दिल्ली में अपने क्रिकेट खेलने का किस्सा
ऑकलैंड में गाला लंच के दौरान न्यूजीलैंड पीएम लक्सन ने कहा कि क्रिकेट हमेशा भारत और न्यूजीलैंड को जोड़ने वाली खास कड़ी रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में STAIRS फाउंडेशन के बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेलने का अनुभव उन्हें हमेशा याद रहेगा। उस मैच में उनकी टीम में कपिल देव थे, जबकि दूसरी टीम में रॉस टेलर और अजाज पटेल शामिल थे। लक्सन ने मजाक में कहा था कि क्या रॉस टेलर किसी बच्चे की गेंद पर आउट हो सकते हैं, लेकिन अगली ही गेंद पर 11 साल के भारतीय बच्चे ने करीब 110 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर उन्हें बोल्ड कर दिया।
लक्सन ने कहा कि इस घटना ने उन्हें एक बार फिर दिखाया कि क्रिकेट को लेकर भारत का जुनून कितना गहरा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आज जिस स्पोर्ट्स जॉइंट एक्शन प्लान पर सहमति बनी है, उससे कोचिंग, युवा और महिला खेल, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स, खेल विज्ञान, तकनीक, पर्यटन और कारोबार जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।
03:19 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- पूर्व प्रधानमंत्रियों के अधूरे अच्छे काम पूरे कर रहा हूं
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से आयोजित गाला लंच में पीएम मोदी ने कहा- आज 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे पूर्ववर्ती कई अच्छे काम मेरे लिए छोड़ गए थे और उन्हें पूरा करने का मौका मुझे मिल रहा है।
03:17 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के PM बोले- मोदी का दौरा ऐतिहासिक, रिश्तों को नई ऊंचाई देगा
03:15 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के PM ने मोदी के सम्मान में गाला लंच दिया
03:12 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
40 साल बाद न्यूजीलैंड में किसी भारतीय पीएम का दौरा

02:55 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना कर देंगे
02:45 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में
ऑकलैंड में बिजनेस और स्पोर्ट्स एंगेजमेंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते एक नए मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा- आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से जोड़ रहे हैं। यह सिर्फ कूटनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि साझा भविष्य के लिए हमारा नया संकल्प है।
02:40 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति
1. रक्षा और सुरक्षा
- रक्षा सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
- दोनों देशों के बीच नियमित नौसैनिक अभ्यास होंगे।
- समुद्री सुरक्षा, हाइड्रोग्राफी और लॉजिस्टिक्स में सहयोग बढ़ेगा।
- आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, ड्रग तस्करी, संगठित अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ मिलकर कार्रवाई होगी।
2. व्यापार और अर्थव्यवस्था
- 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 35 हजार करोड़ रुपये (NZ$7 बिलियन) तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर साइन।
- निवेश, व्यापार और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ेगा।
- पर्यटन बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम होगा।
- कृषि, डेयरी, बागवानी, कीवीफ्रूट, सेब और शहद उत्पादन में साझेदारी बढ़ेगी।
- पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में भी समझौता हुआ।
3. शिक्षा, विज्ञान और तकनीक
- शिक्षा, रिसर्च, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ेगा।
- छात्र, यूनिवर्सिटी और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी मजबूत होगी।
- क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर साथ काम किया जाएगा।
- आपदा प्रबंधन में भारत की NDMA और न्यूजीलैंड की एजेंसी के बीच समझौता हुआ।
4. संस्कृति, खेल और लोगों के रिश्ते
- भारत-न्यूजीलैंड खेल सहयोग योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
- हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स साइंस और कोचिंग में सहयोग होगा।
- सांस्कृतिक सहयोग और समुद्री विरासत संरक्षण पर समझौते हुए।
- दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जाएगा।
5. विदेश नीति और वैश्विक मुद्दे
- हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए न्यूजीलैंड ने समर्थन दोहराया।
- आसियान (ASEAN) और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ेगा।
6. मध्य पूर्व और यूक्रेन
- मध्य पूर्व में तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर।
- होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध व्यापार और समुद्री आवाजाही का समर्थन।
- यूक्रेन युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने की अपील।
7. आतंकवाद पर सख्त रुख
- सीमा पार आतंकवाद समेत हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा।
- 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले और 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की निंदा।
- आतंकियों, उनके फंडिंग नेटवर्क और सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।
- आतंकवाद पर संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।
- FATF और संयुक्त राष्ट्र के जरिए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर सहमति।
8. राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग
- दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच नियमित वार्ता होगी।
- संसदीय सहयोग और उच्च स्तरीय राजनीतिक संवाद को और मजबूत किया जाएगा।
02:34 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत-न्यूजीलैंड के बीच कई अहम समझौते, मोदी-लक्सन रहे मौजूद
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।
02:25 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट में शामिल हुए
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की।
02:18 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 बड़े समझौते हो सकते हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी उड़ान, UPI और कृषि से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है।

02:18 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
27 अप्रैल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया था। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा।
इसपर पीयूष गोयल ने कहा था कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा।

मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट टॉड मैक्ले की मौजूदगी में FTA साइन हुआ था।

02:17 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी
न्यूजीलैंड में लगभग 2 लाख 40 हजार भारतीय रहते हैं। ये वहां की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुके हैं।










