नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान, ‘श्रीकांत’ बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की लिस्ट | ACTPnews

नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान, 'श्रीकांत' बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की लिस्ट


साल 20224 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए शनिवार, 18 जुलाई को शाम 5:30 बजे 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2024 बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें कार्तिक आर्यन और यामी गौतम जैसे कलाकारों को दबदबा देखने को मिला। इस इवेंट को PIB इंडिया के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जिसमें राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं धनुष की ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया और बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड यामी गौतम स्टारर बेस्ट ‘आर्टिकल 370’ को मिला है।

कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर तो यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

2024 के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी ने साझा किया। कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले जून 2026 में ही ममूटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वहीं, यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल’ (मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) का अवॉर्ड जीता।

बेस्ट फिल्म्स के लिए दिए गए अवॉर्ड

बेस्ट हिंदी फिल्म- श्रीकांत


बेस्ट कन्नड़ फिल्म- मिथ्या

बेस्ट तमिल फिल्म- रायन

बेस्ट तुलु फिल्म- इम्बू

बेस्ट तेलुगु फिल्म- कमिटी कुरोलू

बेस्ट मराठी फिल्म- मुक्कुम पोस्ट बोमबिलवाली

बेस्ट मलयालम फिल्म- फेमिनिची फातिमा

बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी

बेस्ट गुजराती फिल्म- मारन

बेस्ट कोंकणी फइल्म- मोग असुम

बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनीता

अन्य विजेताओं की सूची

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार पेरियासामी (आमरण)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- संजय मिश्रा (भक्षक)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- रूपश्री वर्काडी को ‘मिथ्या’ के लिए और सचना नामीदास को ‘महाराजा’ के लिए।

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- शहनाद जलाल (ब्रह्मयुगम)

बेस्ट कोरियोग्राफी- विजय गांगुली (स्त्री 2 का सॉन्ग ‘आज की रात’)

बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुंतशिर (जाने दो)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)

बेस्ट कॉस्ट्यूम- दीपावली नूर और शीतल कुमार (पुष्पा 2)

बेस्ट मेकअप- पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लू)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – नितिन चौधरी (कल्कि 2898 एडी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर – बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)

बेस्ट साउंड डिजाइन – भूल भुलैया 3

बेस्ट डायलॉग राइटर – वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)

ये भी पढ़ेंः ‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *