गुरुग्राम4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में बॉर्डर पर चेकिंग करती पुलिस। करनाल में बैरिकेडिंग लगाते पुलिसकर्मी। करनाल में किसान पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ रहे है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों और किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। कई जिलों में किसान नेताओं और सीजेपी समर्थकों को हाउस अरेस्ट या डिटेन कर लिया गया है।
सीजेपी जहां संसद घेराव की कोशिश कर रही है, वहीं किसान संगठनों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत रखी है। इसी को देखते हुए हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से जुड़ी बॉर्डरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत, करनाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लगा दी गई हैं। इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। ये आदेश लगातार 27 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगे।
उधर, सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर करीबन 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। हरियाणा पुलिस की ओर से कुंडली थाने के सामने बॉर्डर पर वज्र वाहन भी खड़े किए हुए हैं। वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
हरियाणा में CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के PHOTOS…

करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तैनात किया गया पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स।

रोहतक और सोनीपत में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। सिरसा में किसान नेता रवि आजाद की पत्नी को भी डिटेन किया गया है।

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया।

पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।

नारनौल के कनीना मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया।
CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- कुरुक्षेत्र-हिसार में बस से जा रहे किसानों को रोका : कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया। बस में करीब 30 किसान थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल है। इन सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है। वहीं, हिसार एरिया में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर बैरिकेड लगा दिए है। निजी वाहन सख्त चेकिंग के बाद ही पास हो रहे हैं।
- छात्राओं का प्रदर्शन, प्रिंसिपल सस्पेंड : उधर, महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
- 13 महीने बाद खुला शंभू बॉर्डर फिर बंद : किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। यह 13 फरवरी 2024 को सील किया गया। हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा, उसके बाद 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे फिलहाल दोबारा बंद किया गया है।इस बॉर्डर से दिल्ली-अंबाला-अमृतसर का ट्रैफिक निकलता है।



महेंद्रगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड:वांगचुक के समर्थन में छात्राओं ने की नारेबाजी; जांच में स्टाफ को क्लीन-चिट
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झज्जर में दिल्ली जा रहे किसानों को रोका
दिल्ली जा रहे किसानों को सोमवार को बहादुरगढ़ में यूईआर-2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर पुलिस ने रोक दिया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पंजाब से आई किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव और टकराव जैसी स्थिति भी बनी।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोहतक में राजू मकड़ोली को हाउस अरेस्ट किया
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोनीपत में टूरिस्ट बस की जांच करते पुलिसकर्मी
हरियाणा की तरफ से दिल्ली में एंट्री करने के बाद टूरिस्ट बस को दिल्ली पुलिस द्वारा बारीकी से चेक करने के बाद आगे जाने दिया गया है
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर वज्र वाहन लगाया गया
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर कैसा है हाल, भास्कर रिपोर्टर राम बता रहे
एसीपी मलकीत सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था मेंटेन करने के लिए कुंडली सिंह को बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से करीबन 100 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर पहले से चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर और किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बरडिकेटिंग की गई है। वाहनों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई है। असामाजिक तत्व किसी प्रकार के हथियार या अन्य सामग्री के साथ दिल्ली में एंट्री ना कर पाए, इसी को लेकर बारीकी से जांच करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री कर सकते हैं किसानों से मुलाकात
सरकारी सोर्सेज के मुताबिक किसानों की आज शाम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मीटिंग हो सकती है। इसके अलावा हिरासत में लिए किसान भी शाम को रिहा किए जा सकते हैं। 100 से ज्यादा बसों में भरकर किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हैं। इसके बाद उनकी अंबाला के SP अजीत सिंह शेखावत से मीटिंग हो रही थी। अब अंबाला की DC शंभू बॉर्डर पर पहुंच सकती हैं।
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सड़क पर बैठे अंबाला पहुंचे पंजाब के किसान
पंजाब की तरफ किसान लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है। अंबाला में पुलिस के रोकने पर किसान सड़क पर ही बैठ गए है हैं। देवीनगर के पास भारी पुलिस बल तैनात है।
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ये अंबाला में शंभू बॉर्डर के हालात
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत-अमेरिका के बीच कितना व्यापार, जानिए

28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
5 सवाल-जवाब में भारत-अमेरिका ट्रेड डील
प्रश्नः भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अभी क्या स्थिति है?
उत्तरः भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। दोनों पक्ष चाहते हैं कि जल्द एक अंतरिम ट्रेड डील हो, जबकि व्यापक समझौता बाद में किया जाए।
प्रश्नः ट्रेड डील का मकसद क्या है?
उत्तरः दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना। आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क (टैरिफ) कम करना। कंपनियों के लिए एक-दूसरे के बाजार तक पहुंच आसान बनाना। भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को कुछ वर्षों में 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना।
प्रश्नः इस ट्रेड डील में क्या-क्या शामिल हो सकता है?
उत्तरः समझौता होता है, तो भारत कुछ अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क (टैरिफ) कम कर सकता है। अमेरिकी कृषि उत्पाद, ऊर्जा (जैसे LNG) और कुछ औद्योगिक सामान के लिए भारतीय बाजार तक पहुंच आसान हो सकती है। मेडिकल उपकरण जैसे कुछ उत्पादों के आयात से जुड़े नियम भी सरल किए जा सकते हैं।
अमेरिका भारतीय कपड़े, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग सामान और दवाओं जैसे उत्पादों को अपने बाजार में बेहतर पहुंच दे सकता है। कुछ भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क कम किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में कारोबार करना आसान बनाने के लिए कुछ नियमों और औपचारिकताओं में भी ढील दी जा सकती है।
प्रश्नः किसान इस डील का विरोध क्यों कर रहे हैं?
उत्तरः किसान संगठनों को आशंका है कि अगर अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क (टैरिफ) कम किया गया, तो वे भारतीय बाजार में सस्ते दाम पर पहुंच सकते हैं। इससे मक्का, सोयाबीन, दालें, डेयरी उत्पाद, सेब और अन्य कृषि उपज उगाने वाले किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिलने में दिक्कत हो सकती है। किसानों का कहना है कि अमेरिकी किसानों को सरकार से भारी सब्सिडी मिलती है, इसलिए उनके उत्पाद कम कीमत पर निर्यात किए जा सकते हैं। ऐसे में भारतीय किसानों के लिए कॉम्पिटीशन बढ़ने और उनकी आय प्रभावित होने का खतरा है।
प्रश्नः सरकार का क्या कहना है?
उत्तरः केंद्र सरकार का कहना है कि कृषि भारत के लिए संवेदनशील क्षेत्र है और किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।
सरकार का दावा है कि किसी भी समझौते में किसानों के हित सबसे पहले रहेंगे। डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा की जाएगी। केवल संतुलित और भारत के हित में होने वाले समझौते पर ही सहमति बनेगी।
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लगाई
अंबाला में शंभू बॉर्डर (देवीनगर ) के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू (पहले 144 CrPC) लागू कर दी है। इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। ये आदेश लगातार 27 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगे।
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर 3KM लंबा जाम
सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर करीबन 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। हरियाणा पुलिस की ओर से कुंडली थाने के सामने बॉर्डर पर वज्र वाहन भी खड़े किए हुए हैं। वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिसार में सुबह की ट्रेन से किसान रवाना हुए
पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के नेता सतीश बेनीवाल और अनिल गोरछी ने बताया कि कई किसान सुबह ही ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।
05:57 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पानीपत टोल पर RAF तैनात की गई
05:52 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
घरौंडा फ्लाईओवर से निकलते किसान
05:46 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
यमुनानगर में भी किसान नेताओं को डिटेन किया

05:42 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
किसान बोले-हर हाल में दिल्ली जाएंगे
05:41 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
करनाल टोल क्रॉस करने के बाद घरौंडा पहुंचे किसान
05:35 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
करनाल से दिल्ली की तरफ पैदल निकलते किसान
05:29 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गाड़ियों में बैठकर दिल्ली की तरफ रवाना होते किसान
05:27 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
करनाल में कैसा चल रहा प्रोटेस्ट, भास्कर रिपोर्टर रिंकू बता रहे
05:25 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पानीपत टोल पर पुलिस बल तैनात
05:12 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में भी रूट डायवर्ट किया गया
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से करनाल और दिल्ली जाने रूट डायवर्ट है। मारकंडा पुल से पहले ही साहा रोड से रादौर, लाडवा और यहां से इंद्री होते करनाल जा सकते है।
05:11 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रोहतक में किसान नेता रणधीर को हॉउस अरेस्ट किया
05:10 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
300 किसान पानीपत की तरफ बढ़ रहे
05:08 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली की तरफ पैदल ही कूच करते किसान
05:06 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रोहतक में किसान नेता उमेद को हॉउस अरेस्ट किया

05:03 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
करनाल में किसान के जत्थे को रोका गया
04:58 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अंबाला पुलिस की ओर जारी रूट एडवाइजरी

04:55 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में मारकंडा पुल पर किसानों को रोका गया
04:48 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बसताड़ा टोल पर किसानों को रोकती पुलिस
04:47 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सोनीपत में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष व किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया को उनके घर पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। आज उनका कार्यक्रम सोनीपत में पानी की समस्या को लेकर जल विभाग के दफ्तर पर ज्ञापन देना था।
04:36 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
किसान नेता रवि आजाद की पत्नी अरेस्ट की गई

सिरसा में रवि आजाद की धर्मपत्नी मंजू आजाद और अन्य साथियों को दिल्ली जाते समय रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
04:20 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर बढ़ाई गई चेकिंग
04:18 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद, पिपली में भी नाके लगाए गए
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर किसानों को रोकने के लिए शाहाबाद व पिपली में पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा पिहोवा, लाडवा और ज्योतिसर समेत कई जगह पर पुलिस नाके लगे हैं। जिन किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनको पुलिस लाइन में रखा गया है।
04:12 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर किसानों की बसों को रोक
किसान यूनियन की कॉल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर लगाए बैरीकेट। किसानों की बसों को रोक दिया गया।सख्त चेकिंग के बाद ही निजी वाहन पास हो रहे हैं।
04:09 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट
दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसानों द्वारा आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और दिल्ली मार्च का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
सुबह से ही दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
04:06 AM21 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को रोका














