एशियन गेम्स में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, स्क्वैश में महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी | ACTPnews

एशियन गेम्स में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, स्क्वैश में महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी


जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की युवा 18 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह को महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया की खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 4-11, 4-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही सिल्वर मेडल जीतने में जरूर कामयाब रहीं। अनाहत का फाइनल तक सफर काफी शानदार रहा जिसमें उन्होंने वर्ल्ड की कई बेहतरीन खिलाड़ियों को मात दी लेकिन गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। हालांकि इसके बावजूद अनाहत सिंह इतिहास रचने में कामयाब रहीं जिसमें वह एशियन गेम्स के इतिहास में पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जो स्क्वैश के सिंगल्स के इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही हैं।

ओलंपिक में सीधे क्वालिफिकेशन चूक गईं अनाहत

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मुकाबले में हार मिलने से 18 साल की अनाहत सिंह साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में अपनी सीधी जगह पक्की करने से चूक गईं। 18 साल की अनाहत सिंह का अनुभवी मलेशियाई खिलाड़ी से था शुरुआती गेम में शिवसंगरी ने अपने दमदार अटैकिंग खेल से रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा और अनाहत 4-11 से हार गईं। इसके बाद दूसरे गेम में भी अनाहत को 4-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीसरा गेम 11-7 के अंतर से गंवा दिया। इससे पहले अनाहत ने सेमीफाइनल में जबरदस्त खेल दिखाया था और उन्होंने वर्ल्ड नंबर 6 सतोमी वातानाबे को दो गेम से पिछड़ने के बाद हराया और दो मैच पॉइंट बचाकर एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं थी।

अभय सिंह को भी सिल्वर से करना पड़ा संतोष

अनाहत के अलावा पुरुष सिंगल्स के स्क्वैश इवेंट में भारत के अभय सिंह को गोल्ड मेडल मैच में मलेशियाई खिलाड़ी ईन यो एनजी के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 11-9, 11-5, 11-5 से वह तीनों गेम हार गए। अभय को जहां सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा तो वहीं वह सौरव घोषाल जिन्होंने 2014 और 2023 में सिंगल्स में सिल्वर जीता था के बाद इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने हैं। हालांकि फाइनल में हार का मतलब यह भी था कि वह LA2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन से चूक गए।

ये भी पढ़ें

एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा; ईरान को दी मात

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *