34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ भारत के 7 मेडल हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल है।
वहीं, भारतीय महिला बैडमिंटन टीम मेडल रेस से बाहर हो गई। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान ने भारत को 3-1 से हराया।
डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा अपने-अपने मैच हार गईं। त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने जीत दर्ज की। लेकिन, यह जीत सेमीफाइनल पहुंचने के लिए काफी नहीं थी।
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के मिक्स्ड टीम इवेंट में एलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने की भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही और मेडल चूक गई। कराते मेंस में 84kg वेट कैटेगरी में चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गए।
स्वीमिंग में भारतीय टीम मेंस 4×100 मीटर मेडले रिले के फाइनल में पहुंची। कबड्डी में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विमेंस टेबल टेनिस टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

महिला क्रिकेट: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हैं। निशिन के कोरेगी स्पोर्ट्स पार्क में मंगलवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। पूरी खबर
हाइलाइट्स
- इलावेनिल-पार्थ मेडल से चूके, मिक्स्ड टीम फाइनल में चौथे स्थान पर
लाइव अपडेट्स
07:47 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
फेंसिंग में तनिक्षा खत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं, हेमाश-सचिन बाहर
भारत की तनिक्षा खत्री एशियन गेम्स के महिला इंडिविजुअल एपे के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें साउथ कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन सॉन्ग सेरा ने 15-9 से हराया। इससे पहले तनिक्षा ने थाईलैंड की नत्पापत सांगनगियो को 15-10 से हराया था।
मितवा चौधरी भी राउंड ऑफ-32 में चीन की यांग जिंगवेन से 14-15 से हार गईं। मेंस इंडिविजुअल फॉयल में हेमाश सिंह सनासम और सचिन राउंड ऑफ-32 में हारकर बाहर हो गए।
07:22 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग में आशीष लिमये भारतीयों में आगे
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग प्रतियोगिता ड्रेसाज राउंड के साथ शुरू हुई। भारत के आशीष लिमये 35.50 स्कोर के साथ 14वें स्थान पर रहे और भारतीयों में सबसे आगे हैं।
अर्जन सिंह नागरा 38.20 स्कोर के साथ 23वें और दो बार के एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट फवाद मिर्जा 38.70 स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहे।
07:07 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बैडमिंटन: लक्ष्य सेन ने नाराओका के खिलाफ की वापसी, दूसरा गेम 21-5 से जीता
लक्ष्य सेन ने जापान के कोडाई नाराओका के खिलाफ पहले गेम में हार के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरा गेम 21-5 से जीत लिया। एक और गेम जीतते ही भारत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना लेगा।
06:50 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बैडमिंटन: क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगा भारत, लक्ष्य सेन करेंगे शुरुआत
बैडमिंटन मेंस टीम के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा। लक्ष्य सेन पहले सिंगल्स मुकाबले में कोडाई नाराओका के खिलाफ खेलेंगे। भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा।
06:17 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी का सफर खत्म
आध्या तिवारी को सॉफ्ट टेनिस सिंगल्स के नॉकआउट में जगह नहीं मिली। उन्होंने ग्रुप डी में एक मैच जीता और एक हारा। थाईलैंड की अलीशा जिगलर से 1-4 से हारने के बाद पाकिस्तान की कैनात शालवानी को हराया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहने के कारण उनका अभियान खत्म हो गया।
06:13 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मेंस टेबल टेनिस टीम राउंड ऑफ-16 में बाहर
भारत की मेंस टेबल टेनिस टीम एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गई। राउंड ऑफ-16 में मंगलवार को साउथ कोरिया ने भारत को 3-0 से हराया।
हरमीत देसाई और मानुष शाह की हार से भारत 0-2 से पिछड़ गया। हरमीत को जांग वूजिन ने 11-8, 8-11, 7-11, 9-11 से हराया। मानुष ने वर्ल्ड नंबर-23 ओह जुनसुंग को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 2-3 से हार गए।
मानुष ने तीसरा गेम 13-11 से जीता और निर्णायक गेम में 4-1 से आगे थे, लेकिन ओह ने वापसी कर मैच जीत लिया। इसके बाद मनव थक्कर को आन जेह्युन ने 10-12, 6-11, 11-7, 10-12 से हराकर भारत की उम्मीदें खत्म कर दीं।
05:48 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
फेंसिंग: तनीक्षा खत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारत की तनीक्षा खत्री ने एशियन गेम्स के महिला एपे इंडिविजुअल इवेंट में थाईलैंड की नत्पापत संगनगियो को 15-10 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। वह आज नॉकआउट मुकाबला जीतने वाली पहली भारतीय फेंसर बनीं। अब उनका सामना राउंड ऑफ-16 में साउथ कोरिया की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सोंग सेरा से होगा। वहीं, मितवा चौधरी राउंड ऑफ-32 में चीन की यांग जिंगवेन से खेलेंगी।
05:33 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ई-फुटबॉल: भारत ने उज्बेकिस्तान से 0-0 ड्रॉ खेला
एशियन गेम्स के ई-फुटबॉल में भारत के चिन्मय साहू और शकील डेनियल पटेल ने ग्रुप-एफ के शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला। भारत का अगला मुकाबला दोपहर 2 बजे मंगोलिया से होगा।
05:18 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सॉफ्ट टेनिस: आर्यन ठाकुर की जीत से शुरुआत
सॉफ्ट टेनिस में आर्यन ठाकुर ने मंगोलिया के बोल्ड-एर्डेने अल्टांगेरेल को 4-0 से हराकर अभियान शुरू किया।
05:08 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कराते: चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल से चूके, अलिशा राउंड ऑफ-16 में हारीं
भारत के कराते खिलाड़ी चेतन भट्ट एशियन गेम्स के पुरुष कुमिते 84 Kg के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गए।
उन्हें चाइनीज ताइपे के मेंग-यू चुंग ने 1-1 की बराबरी के बाद सेंशु नियम से हराया। इससे पहले चेतन सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफरी से 0-8 से हारे थे। वहीं, महिला कुमिते 55 किग्रा वर्ग में भारत की अलिशा को इंडोनेशिया की कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी ने राउंड ऑफ-16 में 6-1 से हराया।
05:01 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जापान से 1-3 हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल की रेस से बाहर
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हारकर मेडल की रेस से बाहर हो गई। पीवी सिंधु को अकाने यामागुची ने 23-21, 18-21, 6-21 से हराया। इसके बाद उन्नति हुड्डा को टोमोका मियाजाकी ने 21-16, 21-18 से हराकर जापान को 2-0 की बढ़त दिलाई। ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराकर भारत की वापसी कराई। हालांकि, तान्वी शर्मा को नोजोमी ओकुहारा ने 21-12, 21-10 से हराकर जापान को 3-1 से जीत दिला दी।
04:53 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शूटिंग: अनंतजीत सिंह नरूका स्कीट क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर
भारत के अनंतजीत सिंह नरूका एशियन गेम्स के पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन में 94 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने पहले राउंड में 25, दूसरे में 47, तीसरे में 71 और चौथे राउंड में 94 अंक हासिल किए।
04:19 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
टेबल टेनिस: भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स में थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
04:17 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बॉक्सिंग: साक्षी चौधरी ने पेरिस ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को हराया
भारत की साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स के महिला 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
04:15 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
फेंसिंग: तनीक्षा ने 3, मितवा ने 2 पूल मुकाबले जीते
एशियन गेम्स के महिला एपे इंडिविजुअल इवेंट में भारत की तनीक्षा खत्री ने पूल स्टेज में 3 जीत दर्ज कीं, जबकि 2 मुकाबलों में उन्हें हार मिली। मितवा जेसांगभाई चौधरी ने 2 मुकाबले जीते और 3 में हार का सामना किया। दोनों खिलाड़ियों के नॉकआउट राउंड में पहुंचने की पुष्टि का इंतजार है।
04:13 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कराटे: अलिशा राउंड ऑफ-16 में हारीं
भारत की अलिशा को एशियन गेम्स के महिला कुमिते 55 Kg के राउंड ऑफ-16 में इंडोनेशिया की कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी के खिलाफ 1-6 से हार मिली। सनिस्त्यारानी ने 3 यूको और 1 इप्पोन के जरिए अंक जुटाए, जबकि अलिशा ने 1 यूको हासिल किया।
04:04 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बैडमिंटन: ट्रेसा-गायत्री की जीत से भारत ने जापान की बराबरी की
वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने जापान के खिलाफ महिला टीम क्वार्टर फाइनल का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
03:57 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
स्विमिंग में 4×100 मीटर मेडले टीम फाइनल में
स्विमिंग में भारत की मेंस 4×100 मीटर मेडले टीम ने फाइनल में जगह बना ली। ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की टीम अपनी हीट में चौथे स्थान पर रही। वह ओवरऑल सातवें स्थान के साथ फाइनल में पहुंची।
03:55 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज, बांग्लादेश को 31 रन से हराया
पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 145/8 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
03:54 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
भारत की इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में चौथे स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी 376.3 अंक के साथ मेडल से चूक गई।
03:18 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
कराटे: चेतन भट्ट सेमीफाइनल हारे, अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे
भारत के चेतन भट्ट एशियन गेम्स के पुरुष कुमिते 84 किग्रा सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफारी से 0-8 से हार गए। इस हार के साथ चेतन का गोल्ड मेडल जीतने का मौका खत्म हो गया।
चेतन अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेलेंगे। इसमें जीत दर्ज करने पर वे भारत को कराटे में मेडल दिला सकते हैं।
03:18 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सॉफ्ट टेनिस: जय मीणा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराया
एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। जय मीणा ने हुसैन अरैन को 4-2, 4-0, 4-2, 4-0, 4-0 से हराया।
जय ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहले गेम में 4-2 से जीत दर्ज की और इसके बाद लगातार चार गेम में पाकिस्तान के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
जय ने दूसरे और चौथे गेम में 4-0 से जीत हासिल की। तीसरे गेम में भी उन्होंने 4-2 से बाजी मारी। आखिरी गेम में 4-0 की जीत के साथ उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
03:17 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बैडमिंटन : पीवी सिंधु हारी, जापान भारत के खिलाफ 1-0 से आगे
जापान ने एशियन गेम्स के महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में अकाने यामागुची ने पीवी सिंधु को 23-21, 18-21, 21-11 से हराया।
इस जीत के साथ यामागुची ने जापान को भारत के खिलाफ टीम क्वार्टर फाइनल में 1-0 की बढ़त दिला दी। अब भारत के लिए अगले मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी होगा।

03:16 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सेपक टकरा में मलयेशिया से हारा भारत, अब दोनों मैच जीतना जरूरी
भारत को एशियन गेम्स के पुरुष टीम रेगु के ग्रुप बी में मलयेशिया के खिलाफ 1-2 से हार मिली। मलयेशिया ने निर्णायक तीसरे गेम में 7-0 की बढ़त बनाई। भारत ने वापसी करते हुए स्कोर 4-9 किया, लेकिन मलयेशिया ने लगातार अंक जुटाकर गेम 15-5 से जीत लिया।
मलयेशिया ने पहला गेम 15-13 से जीता था। भारत ने दूसरे गेम में वापसी की और 15-11 से जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।
भारत इससे पहले ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में जापान से भी 1-2 से हार चुका है। अब उसे ग्रुप में बने रहने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
03:15 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
आज भारत के पास 5 मेडल जीतने का मौका
भारत के पास 5 मेडल के मौके होंगे। शुरुआती दो दिन भारत ने 6 मेडल जीते हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं आया है। तीसरे दिन शूटिंग, वुशु और कराटे में सीधे मेडल की उम्मीद रहेगी। वहीं बैडमिंटन में महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी।
भारत के लिए दिन की शुरुआत वुशु और शूटिंग से होगी। इसके बाद कराटे में चेतन भट्ट से उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन के दोनों क्वार्टरफाइनल होंगे, जहां भारत की महिला और पुरुष टीमों का सामना जापान से है।
03:14 AM22 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
आज भारत के मैच देखिए















