- Hindi News
- Sports
- Belgium Vs Egypt Football Match Ends 1 1 | Lukaku Goal Romelu Lukaku
सिएटल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मिस्र का फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल करने का 92 साल का इंतजार और बढ़ गया है। उसने मंगलवार को 9वें नंबर की टीम बेल्जियम पर बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन, बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने मैदान पर उतरते ही बॉक्स के अंदर अफरा-तफरी पैदा की। हड़बड़ी में मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने ऑन गोल कर दिया।
इधर, लॉस एंजिलिस में ईरान ने न्यूजीलैंड की पहली वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों के बीच का मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड से एलिजाह जस्ट ने दो गोल किए। वे वर्ल्ड कप के एक ही मैच में एक से अधिक गोल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं।
इन मैचों के बाद ग्रुप-जी की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर आ गई है, जबकि ईरान दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बेल्जियम तीसरे और मिस्र चौथे स्थान पर हैं।

आशूर ने बेल्जियम का डिफेंस तोड़ा, टीम को दूसरी बार बढ़त
19वें मिनट में मिस्र के मिडफील्डर इमाम आशूर ने बेल्जियम की डिफेंस लाइन की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा। यह आशूर के इंटरनेशनल करियर का पहला गोल था। आशूर अपने देश के लिए 30वां मैच खेल रहे थे। आशूर के गोल से मिस्र वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार बढ़त बनाने में सफल रही।

इमाम आशूर को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (फोटो- FIFA)
लुकाकू के आते ही गोल, हानी से ऑन गोल हुआ
बेल्जियम लगातार बराबरी की कोशिश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 66वें मिनट में कोच ने स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू को मैदान पर उतारा। उनके आने के सिर्फ 23 सेकेंड बाद ही बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया।
दाएं फ्लैंक से आए क्रॉस पर लुकाकू गेंद को गोल में पहुंचाने के लिए बढ़े, लेकिन मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने दबाव में गेंद अपने ही गोल में डाल दी। इसे आत्मघाती गोल माना गया और स्कोर 1-1 हो गया।

लुकाकू (रेस जर्सी) के दबाव में मोहम्मद हानी से ऑन गोल हो गया।
मैच 15: ईरान Vs न्यूजीलैंड, स्कोरलाइन 2-2
ईरान ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की, मैच ड्रॉप
ईरान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बार पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और मैच को 2-2 से ड्रॉ कराया। न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत में बढ़त बनाई। क्रिस वुड की मदद से एलिजाह जस्ट ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमला तेज किया और रेजाइयान ने शानदार फिनिश के साथ स्कोर 1-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में वुड के पास पर एलिजाह जस्ट ने अपना दूसरा गोल दागकर न्यूजीलैंड को फिर बढ़त दिलाई। हालांकि ईरान ने जल्द ही वापसी की। रेजाइयान के सटीक क्रॉस पर मोहम्मद मोहेब्बी ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने जीत के लिए कोशिश की, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका। ड्रॉ के बाद ग्रुप-जी में ईरान और न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत एक-एक अंक के साथ की।
रामिन रेजाइयान (सफेद जर्सी) को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
—————————————–
फुटबॉल वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए…
64वीं रैंक केप वर्डे ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका; सऊदी अरब ने उरुग्वे से ड्रॉ खेला

FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। पढ़ें पूरी खबर











