Black Sea में कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी | ACTPnews

Black Sea में कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी


यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ब्लैक सी में भी लगातार हमले हो रहे हैं। बीते दिनों कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में कई भारतीयों की मौत भी हुई थी। वहीं अब इन घटनाओं के बाद भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय ने कहा, “जारी तनाव के कारण ब्लैक सी और उससे सटे समुद्री इलाकों में सुरक्षा की स्थिति बहुत अस्थिर बनी हुई है। इन इलाकों में चलने वाले या यहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा से जुड़े बड़े खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें मिसाइल और ड्रोन हमले भी शामिल हैं। अप्रैल 2026 से, कमर्शियल जहाज़ों पर ऐसी घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण 5 भारतीयों की दुखद मौत भी हुई है।”

नौकरी से पहले बरतें सावधानी

विदेश मंत्रालय ने एजवाइजरी में आगे कहा, “जो भारतीय नागरिक संघर्ष वाले इलाके में चलने वाले या वहां से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों पर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ऐसी नौकरी स्वीकार करने से पहले वहां मौजूद सुरक्षा खतरों का अच्छी तरह से आकलन कर लें। जो लोग ऐसी नौकरी करने का फैसला करते हैं, उन्हें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।”

एडवाइजरी के मुताबिक ऐसे लोगों को नीचे दी गई सावधानियों का पालन करना चाहिए-  

  1. जहाज के तय रूट, जिन बंदरगाहों पर जहाज रुकेगा, सुरक्षा इंतजामों, इंश्योरेंस कवरेज और इमरजेंसी की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में एम्प्लॉयर/रिक्रूटमेंट एजेंसी और जहाज ऑपरेटर से पूरी जानकारी लें। यह पक्का करें कि नौकरी की शर्तें लागू अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के अनुसार हों और इमरजेंसी की स्थिति में मेडिकल देखभाल, सुरक्षित बाहर निकालने (इवैक्यूएशन), स्वदेश वापसी और मुआवजे के लिए उचित प्रावधान हों।
  2. अपने परिवार के सदस्यों को अपनी यात्रा के प्लान के बारे में बताते रहें और उनसे लगातार संपर्क में रहें। 
  3. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन और भारत सरकार के अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी, साथ ही जहाज ऑपरेटरों और सक्षम मैरीटाइम अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों पर नियमित रूप से ध्यान दें और उनका पालन करें। खास तौर पर, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे 23 जुलाई 2026 को पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी हालिया सुरक्षा एडवाइजरी को देखें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

एडवाइजरी में आगे कहा गया कि जिन भारतीय नागरिकों को कॉन्सुलर सहायता की जरूरत है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उस क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावास या कॉन्सुलेट से संपर्क करें। विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए, जो इस प्रकार हैं-

  • भारतीय दूतावास, रूस: +7 9652773414
  • भारतीय दूतावास, यूक्रेन: +38 0933559958

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर हुए हमले को लेकर मांगा जवाब

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports