breaking news dainik bhaskar live updates 24 june mp up rajasthan bihar delhi | ACTPnews

breaking news dainik bhaskar live updates 24 june mp up rajasthan bihar delhi


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 24 June Mp Up Rajasthan Bihar Delhi

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के तारातला इलाके के ब्रेस ब्रिज क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम शेड की छत अचानक ढह गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के साथ भारी लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा भी नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि, अभी तक घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद, यात्री की चाकू मारकर हत्या

मुंबई में लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक यात्री की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मयंक लोहार है। वह अंधेरी वेस्ट स्थित वेस्टसाइड स्टोर में ड्यूटी करके घर लौट रहा था।

मयंक चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में था। तेज बारिश के बीच कोच का दरवाजा बंद रखने को लेकर उनकी एक अन्य यात्री से विवाद हुआ। इसी बहस में आरोपी ने मयंक के पेट में चाकू घोंपा था।

वैष्णो देवी यात्रा ने 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार किया, पिछले साल से 10.86 लाख ज्यादा पहुंचे भक्त

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा ने इस साल 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, अब तक 50.70 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इस समय तक यह संख्या 39.84 लाख थी।

इस तरह इस साल 10.86 लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के कारण श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है। साल के बीच में ही 50 लाख का आंकड़ा पार होना संकेत देता है कि आने वाले महीनों में भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

पुणे में स्टील कारोबारी के गोदाम के बाहर फायरिंग, फोन पर खुद को अर्जु बिश्नोई बताकर फिरौती मांगी

महाराष्ट्र के पुणे में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के बाद उसके स्टील गोदाम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, अमोल राजेंद्र चमडई को मंगलवार शाम एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अर्जु बिश्नोई बताते हुए फिरौती की मांग की।

अमोल राजेंद्र शिकायत दर्ज कराने के लिए चमडई पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रात में मंतरवाड़ी स्थित उनकी कंपनी एचविकास पाइप्स एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने हवा में चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग लगी, 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं

दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लग गई। 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

केरल के कोल्लम में बस स्टॉप में घुसा मिट्टी से भरा टिपर, 3 की मौत; 5 घायल

केरल के कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। नीलेश्वरम इलाके में मिट्टी से भरा एक टिपर लॉरी (डंपर) अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसा।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा टिपर मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे बस स्टॉप पर खड़े लोगों से टकरा गया। हादसे के दौरान गाड़ी में भरी मिट्टी लोगों के ऊपर गिर गई, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए।

मृतकों में एक स्कूली छात्र भी शामिल है, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *