गोल्डन गेट पर प्रदर्शन में पहुंच पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके।
अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज (13 जून को) दो घंटे प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे। इसके बाद वह कार से गोल्डन गेट आए, जहां प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटी। अभिजीत ने कहा कि यहां पुणे और दिल्ली से भी बड़ा प्रद
.
उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल टाइम पर यहां आया था, लेकिन मैं ट्रैफिक में फंस गया। यहां हमारे लिए कोई सिक्योरिटी नहीं है। न ही पुलिस ने हमें कोई स्पेशल एस्कॉर्ट दिया। साथ ही चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं।
गोल्डन गेट पर मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अनुमति दीपके ने खुद ऑनलाइन माध्यम से DCP लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 से 7 बजे तक ली थी। हालांकि, करीब साढ़े 5 बजे ही प्रोटेस्ट खत्म हो गया और अभिजीत रवाना हो गए।
उससे पहले CJP को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा।
गोल्डन गेट पर प्रदर्शन के लिए जुटी भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात।
अभिजीत ने गोल्डन टेंपल में अरदास की, 2 PHOTOS..


प्रदर्शन में आए अभिजीत क्या बोले…
- आंदोलन के लिए पंजाब जरूरी: प्रदर्शन के लिए अमृतसर आने को लेकर अभिजीत ने कहा- देश में जब भी कभी कोई आंदोलन होता है, उसमें पंजाब का सबसे बड़ा योगदान रहता है। इसलिए, हमने पंजाब में अमृतसर को प्रदर्शन के लिए चुना। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम बैठे ही रहेंगे।
- हमें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं: पंजाब में चुनाव को लेकर अभिजीत ने कहा- पंजाब के बच्चे भी एग्जाम देते हैं। वे नीट, सीबीएसई, आदि परीक्षाओं में भाग लेते हैं। उनके लिए यहां आंदोलन करना जरूरी है। चुनाव से हमें कोई लेना-देना नहीं। एजुकेशन के नाम पर जो यहां वोट मांग रहे हैं, वे अपना काम कर रहे हैं। हमें अपना काम करना है। बच्चों के साथ जो अन्याय हुआ है, हम उसकी बात कर रहे हैं। 6 बच्चों ने सुसाइड किया है, उन्हें न्याय दिलाने की बात हम कर रहे हैं।
- यह स्टूडेंट्स को न्याय दिलाने का मूवमेंट: उन्होंने कहा- आज हम अमृतसर में जमा हुए हैं। कल मैं बेंगलुरू जा रहा हूं, परसों में जयपुर जा रहा हूं। जहां-जहां हम जा सकते हैं, वहां जाएंगे और आवाज उठाएंगे। कॉकरोच जनता पार्टी को राजनीतिक पार्टी बनाने के सवाल पर अभिजीत ने कहा- यह स्टूडेंट्स का मूवमेंट है, यह यूथ का मूवमेंट है और यह स्टूडेंट्स को न्याय दिलाने का मूवमेंट है।

3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP
- CJI के बयान से शुरू हुआ विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम से लेकर उसके गठन तक की कहानी भी काफी दिलचस्प है। 5 मई 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं व कार्यकर्ताओं को लेकर कथित तौर पर “कॉकरोच” और “समाज के परजीवी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर व्यापक बहस छिड़ चुकी थी।
- मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन लॉन्च की पार्टी: इसी बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट करते हुए सवाल उठाया, “क्या होगा अगर देश के सभी कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” इस पोस्ट को युवाओं का काफी समर्थन मिला। इसके बाद 16 मई 2026 को उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) लॉन्च कर दी।
- अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय: पार्टी की सदस्यता के लिए प्रतीकात्मक शर्त रखी गई कि सदस्य बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला होना चाहिए। यह व्यंग्यात्मक अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….












