CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; Abhijeet Dipke | ACTPnews

CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; Abhijeet Dipke


  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; Abhijeet Dipke Dharmendra Pradhan NEET CBSE

नई दिल्ली58 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ उदय भटनागर

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया।

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे।

CJI को जंतर-मंतर पर आज शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी, लेकिन दोपहर 3:30 बजे अभिजीत की तबीयत खराब हो जाने के बाद यह समाप्त हो गया। इसके बाद में सोनम वांगचुक के साथ धरनास्थल से रवाना हो गए।

अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां अभिजीत अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे।

अभिजीत 5 घंटे जंतर-मंतर पर रहे, 5 बार स्पीच दी

  • सुबह 7:30 बजे: अभिजीत दीपके सुबह अमेरिका से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे डेढ़ घंटे बाद बाहर निकले।
  • सुबह 9:30 बजे: अभिजीत CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। हाथ में अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी थी।
  • सुबह 10:00 बजे: अभिजीत जंतर-मंतर पहुंचे। यहां समर्थकों ने स्वागत किया और लोगों से बातचीत की।
  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक: दीपके ने अपने समर्थकों के बीच 5 बार छोटी-छोटी स्पीच दी। इस दौरान धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए गए।
  • दोपहर 3:30 बजे : दीपके की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। वे सोनम वांगचुक के साथ रवाना हो गए।

प्रदर्शन शामिल हुए सोनम वांगचुक

प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, CPI नेता एनी राजा और वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके के साथ मंच पर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की थी।

सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके के साथ मंच पर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की थी।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनके साथ CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं। वे पिछले साल लंदन से भारत लौटे हैं।

1000+ पुलिसकर्मी, दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास पुलिस जवानों का सख्त पहरा था।

दिल्ली में जंतर-मंतर के पास पुलिस जवानों का सख्त पहरा था।

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।

मंत्री के इस्तीफे के लिए 5 दिन की समय सीमा

अभिजीत ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने धमेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

उद्धव ठाकरे बोले- युवाओं को कॉकरोच कहना गलत

  • शिवेसना (उद्धव) के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘युवाओं को कॉकरोच कहकर उनका अपमान करना गलत है। अब यही युवा अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी बात सुननी होगी।’
  • अखिलेश यादव ने CJP प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘गुरूरमंद हुक्मरानों तक पहुंचे ये आवाज, अब नौजवानों ने भी कर दिया है इंकलाब।’
  • NCP (SP) के महासचिव रोहित पवार ने कहा, ‘CJP को मिल रहा समर्थन यह दिखाता है कि देश के युवाओं में केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्य परीक्षाओं में हुई कथित लापरवाही को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है।’

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की 5 तस्वीरें

सुबह 7.45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

सुबह 10.30 बजे: अभिजीत दीपके जंतर-मंतर आए

दोपहर 12 बजे: अभिजीत मंच पर पहुंचे, भाषण दिया

दोपहर 12.30 बजे: CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल

दोपहर- 3:00 बजे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म, अभिजीत गाड़ी से रवाना

CJP से जुड़े पोस्ट्स को 7 दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिले

शनिवार को सोशल मीडिया पर CJP से जुड़े जितने पोस्ट किए गए, उनमें पार्टी के बारे में किए गए निगेटिव पोस्ट्स की संख्या पॉजिटिव पोस्ट्स से लगभग 5-6 गुना ज्यादा रही।

सोशल मीडिया का एनालिसिस करने वाली वेबसाइट BRAND24 के मुताबिक, सिर्फ 4.6% लोगों ने पार्टी को लेकर पॉजिटिव पोस्ट किए, जबकि 25.7% लोगों ने निगेटिव पोस्ट किए। 69.7% लोगों ने न्यूट्रल पोस्ट किए।

वहीं, CJP से जुड़े पोस्ट्स को पिछले 7 दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिले।

महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर अभिजीत X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

अब जानिए उन पार्टियों के बारे में जो जन आंदोलन से जन्मीं कॉकरोच जनता पार्टी पॉलिटिकल पार्टी बनेगी या नहीं फिलहाल यह तय नहीं है। पार्टी को सोशल मीडिया पर जनता का भारी समर्थन है। लेकिन देश में 6 ऐसी पार्टियां रहीं, जो केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार का विरोध करके चर्चा में आईं और राजनीति पार्टी बन गईं। जानिए ऐसी ही 6 पार्टियों के बारे में…

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

11:20 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

उद्धव ठाकरे बोले- युवाओं को कॉकरोच कहना गलत

शिवेसना (उद्धव) के चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहकर उनका अपमान करना गलत है। अब यही युवा अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी बात सुननी होगी। उन्होंने आंदोलन को सरकार के लिए चेतावनी बताया।

11:17 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव ने CJP प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया

सपा चीफ अखिलेश यादव ने CJP प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- गुरूरमंद हुक्मरानों तक पहुंचे ये आवाज, अब नौजवानों ने भी कर दिया है इंकलाब।

10:36 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NCP (SP) के महासचिव रोहित पवार का CJP को समर्थन, कहा- युवाओं का गुस्सा बढ़ रहा

NCP (SP) के महासचिव रोहित पवार ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को अपना समर्थन दिया। यह आंदोलन NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ किया जा रहा है। पवार ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन को मिल रहा भारी समर्थन यह दिखाता है कि देश के युवाओं में केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्य परीक्षाओं में हुई कथित लापरवाही को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

09:29 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 5 घंटे चला, अभिजीत-सोनम वांगचुक रवाना

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू किया था। यह प्रदर्शन करीब 5 घंटे चला। दोपहर 3 बजे अभिजीत और सोनम वांगचुक रवाना हो गए। इसी के साथ धीरे-धीरे प्रदर्शन वाली जगह भी खाली होने लगी।

09:09 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP प्रदर्शन के दौरान 6 लोग हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव हो सकता है। इसी के चलते कुछ लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया।

08:47 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

हाथ में गुलाब का फूल लेकर सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पहुंचे

08:45 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

4 घंटे से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, 2000 से ज्यादा लोग

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर उदय जंतर-मंतर पर ही मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 2000 से ज्यादा लोग हैं, इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है।

08:37 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत के घर पुलिस तैनात, माता-पिता का मीडिया से बातचीत करने से इनकार

पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर महाराष्ट्र पुलिस तैनात कर दी गई है। सुबह से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस की गाड़ियां भी घर के बाहर मौजूद थीं।

हालांकि दीपके के माता-पिता घर पर हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले, दीपके के माता-पिता ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था।

08:28 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत बोले- मेरी मां को डर था कि सरकार मुझे जेल में डाल देगी

08:18 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का पोस्ट- सरकार के लिए हम कीड़े-मकोड़े लेकिन लड़ने में सक्षम

07:47 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरियां नहीं मिलतीं

07:35 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत बोले- भारत आते समय लगा, ये मेरी आजादी का आखिरी पल

अभिजीत दीपके ने कहा कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने वाली थी। तो उन्हें लगा जैसे वे आजादी के अपने आखिरी पल जी रहे हों। उन्होंने कहा, मैं इस मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार था।

07:30 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके बोले- हमारी लड़ाई लंबी चलेगी

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत ने कहा- दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है। हमें सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग कार्रवाई करने के बजाय वे ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

07:12 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का पोस्ट- क्या सरकार युवाओं की आवाज सुन रही है

06:43 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का पोस्ट- कॉकरोच न डरते हैं, न मरते हैं

06:20 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP फाउंडर अभिजीत के घर सुरक्षा बढ़ाई गई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

06:19 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच मारने वाला ‘हिट’ लेकर आए शख्स को बाहर निकाला

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक शख्स कॉकरोच मारने वाला ‘हिट’ लेकर पहुंचा। CJP समर्थकों ने उसे बाहर निकाल दिया।

06:10 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारी बोले- हमारी नीट एंड क्लीन एग्जाम की मांग; VIDEO

05:45 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल अभिजीत, 3 तस्वीरें

05:20 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए; VIDEO

05:06 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके भीड़ के बीच प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे

05:00 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का पोस्ट- हजारों लोग जंतर-मंतर पहुंचे, शिक्षामंत्री के खिलाफ नारे लगाए

04:52 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत की अपील पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवा; VIDEO

04:37 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके का पोस्ट- कॉकरोच इकठ्ठा हो रहे हैं

04:10 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत बोले- शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, स्टूडेंट सुसाइड कर रहे

अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। दीपके ने कहा- शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।

04:07 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अभिजीत के साथ तस्वीर पोस्ट की

04:06 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके का पोस्ट- 10 बजे प्रदर्शन शुरू करेंगे

03:54 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके हाथ में किताब दिखाकर एयरपोर्ट से निकले; VIDEO

03:43 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके का एयरपोर्ट के अंदर का पहला VIDEO

03:40 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर, उदय भटनागर की रिपोर्ट

03:31 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का पोस्ट- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत मिली

CJP ने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

03:28 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके एक घंटे से एयरपोर्ट के अंदर मौजूद

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे करीब एक घंटे से एयरपोर्ट के अंदर है। हालांकि उनके बाहर न आने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

03:05 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP प्रवक्ता आशुतोष बोले- आज भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- अभिजीत (दीपके) दिल्ली पहुंच गए हैं। हमें उम्मीद है कि यह भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन होगा। जल्द ही वे एयरपोर्ट से बाहर आएंगे, हम पुलिस स्टेशन जाएंगे जहां वे दिल्ली पुलिस से इजाजत लेंगे और फिर हम जंतर-मंतर पर बैठेंगे।

02:49 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट से अभी बाहर नहीं निकले अभिजीत, देखिए रिपोर्ट

02:37 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात, जंतर-मंतर पर सिक्योरिटी; VIDEO

02:29 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर में सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात; VIDEO

02:27 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा; VIDEO

02:23 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट से उदय भटनागर की रिपोर्ट

02:21 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJP से जुड़े 5 जून के अपडेट्स

दिल्ली पुलिस बोली- CJP ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं मांगी: दिल्ली पुलिस ने कहा कि 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दिल्ली HC ने CJP से जुड़ी याचिका पर सुनवाई नहीं की: दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जून को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को एयरपोर्ट बाधित करने और पेपर स्प्रे व डंडे रखने के लिए उकसाया जा रहा है। एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन ने अदालत से मांग की थी कि पुलिस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करे। साथ ही जंतर-मंतर पर होने वाली सभा को नियंत्रित करने, रोकने या किसी दूसरी जगह कराने पर भी विचार किया जाए।

वांगचुक ने समर्थन की अपील की: CJP को अब तक सोशल एक्टिविक्ट सोनम वांगचुक, एक्टर अतुल कुलकर्णी, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) पूर्व प्रेसिडेंट रौनक खत्री समेत अन्य लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भी शामिल होंगे।

02:20 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

CJI के बयान के विरोध से जन्मीं CJP

15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI तथा अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं।’

ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान के अगले दिन,16 मई को अमेरिका में रह रहे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक प्लेटफॉर्म बनाया था। तब से यह पार्टी चर्चा में है।

02:19 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अभिजीत बोले- मजाक अब आगे निकल चुका

दीपके ने 19 मई को एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- ‘यह आंदोलन एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह मजाक से आगे निकल चुका है। युवाओं की बेरोजगारी और व्यवस्था से निराशा ने आंदोलन को बड़ा बनाया।’

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर अभिजीत X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

02:18 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

आगे क्या होगा, जमीन पर कुछ कर पाएंगे… 3 जरूरी सवालों के सवाल- जवाब

सवाल: क्या राजनीतिक पार्टी बनाने का भी इरादा है

जवाब: अभिजीत ने शुरुआत में कहा था कि उनका कोई राजनीतिक पार्टी बनाने का इरादा नहीं है। हालांकि अब जिस तरह जमीन पर प्रदर्शन की तैयारी है, प्रवक्ता नियुक्त किए गए, प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही और जाने-माने लोग जुड़ रहे हैं, उससे राजनीतिक पार्टी के संकेत मिलते हैं।

सवाल: राजनीतिक पार्टी बन गई, तो क्या चुनाव निशान ‘कॉकरोच’ मिलेगा?

जवाब: फिलहाल कॉकरोच चुनाव निशान किसी को नहीं मिल सकता। दरअसल, चुनाव आयोग के इलेक्शन सिंबल रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट ऑर्डर, 1968 के तहत नई रजिस्टर्ड पार्टियों को ‘फ्री सिंबल लिस्ट’ से चुनाव निशान मिलता है। इसमें लैंडलाइन फोन, लैपटॉप, टीवी, ताला-चाबी, फूलगोभी, साबुनदानी और स्टेपलर जैसे 200 से ज्यादा सिंबल हैं।

सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी को फंडिंग कहां से मिल रही है?

जवाब: अभी तक CJP की फंडिंग के कोई सोर्स का भी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। 3 जून को प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘हमें फंडिंग की जरूरत क्यों पड़ेगी? हमारे पीछे जो पार्टी का पोस्टर लगा है, वो 200 रुपए का है, लोग प्रोटेस्ट में अपने खर्चे पर आ सकते हैं। ये नैरेटिव आंदोलन को भटकाने के लिए खड़ा किया जा रहा है।’

02:17 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

AAP और CJP की समानता और अंतर

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी सिस्टम में हुई गड़बड़ी के खिलाफ खड़ी हुई है। CJP ने भी युवाओं को फोकस किया है। दोनों ने सोशल मीडिया और जन अभियानों के जरिए पहचान बनाई।

हालांकि AAP भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकलकर दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी है। जबकि CJP अभी शुरुआती स्टेज में है। CJP ने अभी तक पार्टी बनाने का ऐलान भी नहीं किया।

02:17 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

3 जून: CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पार्टी की तरफ से तीन लोग सामने आए, सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता), प्रवक्ता विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने पार्टी की मांग रखीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कहा कि CJP सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार है।

सौरव ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *