तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर मंगलवार को काफा बवाल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, उदयनिधि ने एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम हैं और वर्तमान में विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। पुलिस जब उदयनिधि को अपनी कस्टडी में लेने पहुंची तो भारी बवाल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, पुलिस और उदयनिधि समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। अब इस पूरे विवाद पर उदयनिधि के पिता और DMK के प्रमुख एमके स्टालिन का बयान सामने आया है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर जमकर हमला बोला है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल कावेरी नदी के जल के मुद्दे पर उदननिधि स्टालिन ने एक रैली की थी। इस दौरान जब वो सीएम विजय के खिलाफ बोल रहे थे तो तृषा के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। इस दौरान उदयनिधि ने एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ बयान दिया था। जानकारी के अनुसार, उदननिधि ने मुख्यमंत्री विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर कमेंट किया। इस मुद्दे पर तमिलनाडु में सियासी तेज हो गई थी और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। इसके बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज हुई और चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
क्या बोले एमके स्टालिन?
तमिलनाडु के पूर्व CM और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा- “एक अक्षम और कठपुतली मुख्यमंत्री कावेरी का पानी नहीं ला सकते, न ही मेकेदातु बांध को रोकने के लिए आवाज उठा सकते हैं; किसान दुख में आंसू बहा रहे हैं, फिर भी मंत्री और मुख्यमंत्री उस फिल्म को लेकर रो रहे हैं जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। तमिलनाडु में एक ‘जोकर कैबिनेट’ का कब्जा हो गया है। कावेरी मुद्दे पर सरकार की भारी विफलता पर से ध्यान हटाने के लिए पुलिस ने उदयनिधि को मनमाने ढंग से गिरफ्तार कर लिया। वह विपक्ष के नेता हैं, इसकी परवाह किए बिना उन्हें पुलिस तंजावुर ले गई। वे मामले दर्ज कर के उदयनिधि को डराना चाहते हैं। कल विधानसभा की बैठक में वे वित्तीय बयान पेश करने वाले हैं। ऐसे में कैबिनेट-योग्य विपक्ष के नेता का सदन में रहना जरूरी है। उदयनिधि को वहां न आने देने के इरादे से ये कार्रवाई की गई है।”
एमके स्टालिन ने कहा- “सरकार के वकील ने अदालत में कहा है कि उदयनिधि को गिरफ्तार करने का कोई इरादा नहीं है, जांच पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। अगर मकसद सचमुच जांच करना है, तो इसे चेन्नई में ही क्यों नहीं किया गया? उन्हें तंजावुर क्यों ले जाया गया? ऐसी कई धाराओं के तहत मामले क्यों दर्ज किए गए जिनमें ज़मानत मिलना मुश्किल हो। मद्रास हाई कोर्ट का उदयनिधि को आज ही रिहा करने का आदेश TVK की तानाशाही सोच को करारा झटका है।”
विजय रील्स क्रिएटर बनकर घूमने में ही खुश- स्टालिन
एमके स्टालिन ने आगे कहा- “पद संभालने के बाद से ही, जनता से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करने के बजाय, मुख्यमंत्री विजय सिर्फ रील्स क्रिएटर बनकर घूमने में ही खुश हैं। उन्हें अब अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए। विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के कारण तमिलनाडु भर में गिरफ्तार किए गए DMK साथियों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। अहंकार विनाश का रास्ता बनाता है; लगातार अहंकार विनाश को तेज करता है।”
ये भी पढे़ं- पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करें, मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश
गिरफ्तारी के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन, ‘कानूनी लड़ाई लड़ूंगा’, बवाल पर DMK ने जारी किया बयान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













