Comedian Praneet Controversy | Devendra Fadnavis Statement FIR | ACTPnews

Comedian Praneet Controversy | Devendra Fadnavis Statement FIR


34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुईं आपत्तिजनक बातों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सबको अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर सामाजिक मर्यादा को लांघना सही नहीं है।

इससे पहले महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने गुरुग्राम में हुए एक कॉमेडी शो के वीडियो को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इस शो में महिलाओं और मृतकों के शवों पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।

संविधान आजादी देता है, लेकिन जिम्मेदारी जरूरी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि वे खुद स्टैंडअप कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, लेकिन कॉमेडी करते समय शालीनता के न्यूनतम मानकों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत का संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हालांकि, इसमें कुछ सुरक्षा उपाय भी तय किए गए हैं ताकि इस आजादी का गलत इस्तेमाल न हो। जब अभिव्यक्ति अनियंत्रित हो जाती है, तो यह समाज में सम्मान से जीने के लोगों के अधिकार को प्रभावित करती है।”

मनोरंजन के नाम पर मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि कॉमेडी एक लोकप्रिय माध्यम है, लेकिन इसके जरिए सामाजिक सीमाओं को पार करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए मर्यादा की सीमाएं तोड़ना लोगों के साथ अन्याय करने जैसा है। इसलिए स्टैंडअप कॉमेडी करते समय कलाकारों को शालीनता के दायरे का पालन करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला गुरुग्राम में हुए उनके एक लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की काफी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

वहीं वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

——————————–

ये खबर भी पढ़ें

शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:’370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *