CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल, कहा- ये जीत कारगिल के वीरों को समर्पित | ACTPnews

CWG 2026 में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल, कहा- ये जीत कारगिल के वीरों को समर्पित


भारतीय स्टार मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से मात दी है। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने 55 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस पूरे मैच के दौरान जादुमणि ने अपना दबदबा बनाए रखा और उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को संभलने का मौका तक नहीं दिया। मैच जीतने के बाद उन्होंने अपनी इस जीत को कारगिल युद्ध के शहीद वीरों को समर्पित किया। अब उनकी नजर क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर भारत के लिए पदक पक्का करने पर है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत 3 मेडल जीतने में कामयाब रहा।

जादुमणि के सामने पाकिस्तानी बॉक्सर ने टेके घुटने

भारतीय मुक्केबाज ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बेहतरीन मुक्केबाजी, तेज चाल और मजबूत डिफेंस के दम पर तीनों राउंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी वापस आने का कोई मौका नहीं दिया। पांच जजों ने एकतरफा फैसला भारत के पक्ष में सुनाया। तीन जजों ने 30-27 और दो जजों ने 29-28 से जादुमणि को विजेता घोषित कर दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपने शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज कुलन को 5-0 से मात दी थी। लगातार दूसरी बार 5-0 से मिली इस शानदार जीत से जादुमणि ने ये साबित कर दिया कि वह इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं।

जादुमणि ने कारगिल युद्ध के वीरों को समर्पित की अपनी जीत

बता दें कि 26 जुलाई को पूरे देश ने कारगिल विजय दिवस मनाया। पाकिस्तान के बॉक्स को धूल चटाने के बाद जादुमणि ने अपनी जीत को कारगिल युद्ध के वीरों को समर्पित की। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मैं अपनी इस जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित करता हूं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके मुझे बहुत अच्छा लगा। क्वार्टर फाइनल में मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगा।

क्वार्टर फाइनल में किससे होगा जादुमणि का मुकाबला?

अब क्वार्टर फाइनल में जादुमणि का मुकाबला जाम्बिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। यह मुकाबला 28 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:45 बजे खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे और पदक से सिर्फ एक कदम दूर रहेंगे। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जादुमणि ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए वह भारत के लिए मेडल जीत सकते हैं। भारतीय फैंस को उनसे अब गोल्ड मेडल की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें:

CWG 2026 में मीराबाई चानू ने जीता भारत के लिए पहला गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई हैट्रिक

CWG 2026 में राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर, चौथा दिन रहा भारत के लिए शानदार, मिले कुल तीन मेडल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *