Dharmendra Hudda vs Sapna Choudhary | ACTPnews

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी और डांसर प्रिया रेवाड़ी को लेकर बात की। - Dainik Bhaskar


सोनीपत6 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी और डांसर प्रिया रेवाड़ी को लेकर बात की।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भगोड़ा घोषित हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आकर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी समेत कई कलाकारों पर आरोप लगाए हैं। हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी के खिलाफ 35 एफआईआर दर्ज हैं। वह विभिन्न तरीकों से इन मामलों में कार्रवाई से बचती रही हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी पर दावा किया कि फूहड़ता फैलाने के लिए बुजुर्गों और खाप के सम्मानित लोगों ने डांसरों के पैरों में अपनी पगड़ी तक रख दी थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। मगर, मेरी एक कॉल के बाद ही पूनिया ने तुरंत अपनी गलती मानी और सुधर गई।

बता दें कि प्रिया रेवाड़ी हरियाणवी डांसर, मॉडल और गायिका हैं। इंस्टाग्राम पर ढाई लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी डांस वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर खूब व्यूज बटोरते हैं। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रागनी कार्यक्रमों व स्टेज शो में प्रस्तुति देती हैं।

डांसर-सिंगर प्रिया रेवाड़ी की कुछ PHOTOS…

अब जानिए, धर्मेंद्र हुड्डा ने लाइव आकर क्या कहा…

  • गांव के प्रधान और ठेकेदार भी जिम्मेदार: धर्मेंद्र ने कहा- असली गलती गांव के उन प्रधानों और ठेकेदारों की है, जो गले में मोटी-मोटी सोने की चेन पहनकर घूमते हैं। ये लोग गांवों में बड़े-बड़े स्टेज लगवाकर डांसरों को बुलाते हैं। नाचने वालों को तो सिर्फ पैसा चाहिए, जो बुलाएगा वे वहीं चली जाएंगी। अगर गांव के प्रधान और लोग ऐसे कार्यक्रम देखना बंद कर दें, तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
  • भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रहीं: धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि अश्लील डांस और रील्स के बढ़ते चलन ने हरियाणा की युवतियों और महिलाओं की सोच को प्रभावित किया है। इससे यह धारणा बनी है कि मेहनत किए बिना सिर्फ डांस के जरिए भी पैसा कमाया जा सकता है। इसी कारण लड़कियां छतों पर नाचते हुए वीडियो बना रही हैं और हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हैं। अब कुछ लड़कियां अपने भाइयों की गोद में बैठकर वीडियो बना रही हैं और गांवों से लड़कों के साथ भागने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
  • सपना चौधरी से माफी के लिए रखी शर्त: धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- अगर सपना चौधरी मीडिया के सामने आकर यह स्वीकार कर लें कि उनके डांस और काम से हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है और वह आगे ऐसा फूहड़ कंटेंट नहीं बनाएंगी, तभी वह अपने शब्द वापस ले लेंगे और सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेंगे कि उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
  • डांसरों के बच्चों को लेकर भी की टिप्पणी: धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के जरिए कमाई करने वालों के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि जब ऐसे लोगों के बच्चे स्कूल जाएंगे, तो अच्छे परिवारों के माता-पिता अपने बच्चों को उनके साथ बैठने नहीं देंगे। इससे समाज में ऐसी स्थिति पैदा होगी कि बदनामी और सामाजिक दबाव के कारण इन डांसरों के बच्चे डिप्रेशन में आकर सुसाइड तक करने को मजबूर हो सकते हैं।
धर्मेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि तीन हरियाणवी कलाकारों ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है।

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया कि तीन हरियाणवी कलाकारों ने उनकी मुहिम का समर्थन किया है।

विधानसभा में कानून बनवाया जाएगा

धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह इस अभियान को केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे हरियाणा विधानसभा तक ले जाएंगे। इस मुद्दे पर नया कानून बनवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने तीन मांगें भी रखीं। पहली, 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। दूसरी, सोशल मीडिया पर अश्लील या आपत्तिजनक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। तीसरी, कानून में ऐसा संशोधन किया जाए कि गांव की ही लड़की से पारिवारिक रिश्तों के दायरे में कोर्ट मैरिज न हो सके।

तीन हरियाणवी कलाकारों के समर्थन का दावा

धर्मेंद्र हुड्डा ने लोगों से अपील की कि जो हरियाणवी कलाकार, सिंगर या नेता उनके सांस्कृतिक सुधार अभियान का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनका बहिष्कार किया जाए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के युवाओं को गुंडागर्दी, नशे और हथियारों की संस्कृति की ओर धकेलने में कुछ स्वार्थी कलाकारों और नेताओं की भूमिका है। पूरे हरियाणा में केवल तीन कलाकार—दलेर खरकिया, एमडी और वीरू कटारिया ने ही उनके अभियान का खुलकर समर्थन किया है, जबकि बाकी कलाकार इस मुद्दे पर चुप हैं।

जेल और पुराने मुकदमों का भी किया जिक्र

धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने आपराधिक और राजनीतिक मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि 17 साल की उम्र में पहली बार धारा 307 (हत्या के प्रयास) के मामले में जेल गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई के एक मामले में भी उन्हें जेल जाना पड़ा और उन्होंने दो साल जेल में बिताए। हुड्डा के अनुसार, किसान आंदोलन और जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर देशद्रोह समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे। जो व्यक्ति देशद्रोह जैसे मामलों और जेल से नहीं डरा, उसे मानहानि के मुकदमों से डराने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

————————-

सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

इन्फ्लुएंसर्स बोलीं-सपना चौधरी ने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया:भगोड़े हुड्‌डा का दावा-35 बड़े स्टार की लिस्ट, ज्यादातर ने अश्लील कंटेंट छोड़ा; VIDEO शेयर कर रहे

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। यह मुहिम अब हरियाणा में भी बड़ी बहस का विषय बन गई है। (पूरी खबर पढ़ें)

जाट-आरक्षण दंगों का भगोड़ा बोला-सपना चौधरी ने नाचकर गंद फैलाया:’नंगा नाच’ से लड़कियां बिगाड़ी, एके जट्टी ने 4 घर नाश किए; मर्द ₹100-100 घालते थे

जाट आरक्षण आंदोलन दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी एक्ट्रेस-डांसर सपना चौधरी और अनु कादयान उर्फ एके जट्टी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका में बैठे हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा- हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports