पत्नी की हत्या करने से पहले दोनों ने रील बनाई थी, जिसे पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया गया था।
फाजिल्का में पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या कर दी। उसने दोबारा साथ रहने के लिए समझौते की बात कहकर पत्नी को बुलाया। जब वह बस स्टैंड पहुंची, तो वह वहां से बाइक पर पत्नी को अपने साथ ले गया। रास्ते में खेत पर रुक गया, जहां पर कापा से हमला कर हत्या क
.
फिर उसने सबूत मिटाने के लिए लाश को गड्ढे में दफना दिया। हालांकि महिला को जब मारा गया, तो वहां पर बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति ने महिला की चीखें सुन लीं और वह पहुंचा गया, तो आरोपी वहां से भाग निकला।
इसके बाद बकरियां चरा रहा वह व्यक्ति गांव पहुंचा और पूरी बात ग्रामीणों को बताई। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। फिर महिला की लाश को भी गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका की दो बेटियां और एक बेटा था। दोनों बेटियों ने कहा कि जैसे पिता ने मां को मारा, उसी तरह पिता को मार डालो या फिर उसे उम्रकैद दो। जिससे मां को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जो पत्नी की हत्या करने से पहले बनाया गया था। इस वीडिसो को पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था, जिसमें गाना लगाया- याद तेरी बण गई सजणा वे साडे सीने च नासूर….। वीडियो में पति ने विक्ट्री साइन भी बनाया।
अस्पताल पहुंचे मृतक महिला के परिजन।
दो साल पहले तलाक हुआ था
परिजनों के अनुसार, मृतका सरोज (42) की शादी करीब 22 साल पहले गांव जंडवाला मीरा सांगला के रहने वाले गुरमीत सिंह से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
करीब दो साल पहले पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ों के चलते उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद सरोज अपने मायके में रहने लगी, लेकिन दोनों का आपस में मिलना-जुलना जारी था।
मृतका के पिता भलवान सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह ने इस बार दोबारा साथ रहने के लिए राजीनामा (समझौता) करने के बहाने उनकी बेटी को अपने पास बुलाया। आरोप है कि वह उसे खेत में ले गया, जहां धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था
डीएसपी बीएस रंधावा के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। इसी वजह से दोनों का तलाक हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी महिला को बस स्टैंड से बाइक पर अपने साथ लेकर गया। इसका वीडियो भी उसने बनाया था। बाद में झाड़ियों के पास धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

महिला की चीखें सुनीं सुन व्यक्ति पहुंचा
वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पास में बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति ने महिला की चीखें सुनीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार और बाइक भी बरामद कर ली गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
*************
ये खबर भी पढ़ें:
मोहाली में NRI दूल्हा दुल्हन छोड़ कनाडा भागा: बोला- फाइव स्टार होटल में शादी क्यों नहीं की, लग्जरी गाड़ी और कैश मांगा

मोहाली में NRI दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर कनाडा भाग गया। दुल्हन के मुताबिक कनाडा में बसाने का सपना दिखाकर शादी की गई। शादी के बाद पति और उसके परिवार ने कैश, लग्जरी कार और महंगे सामान की मांग शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)













