अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। FBI के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि वह रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य है।
कनाडा-अमेरिका और मैक्सिको में फैला ड्रग नेटवर्क
बता दें कि रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप, कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और अमेरिका, कनाडा व मैक्सिको में ड्रग्स सप्लाई करता था। अमृतपाल सिंह पर कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
जून में अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी हुआ वारंट
जान लें कि 23 जून 2026 को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत ने उसके खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था। FBI के अनुसार, उसकी जन्मतिथि 7 जनवरी 1996 है और वह भारतीय नागरिक है। एजेंसी ने उसकी पहचान के लिए 2024 की तस्वीर भी जारी की है।
FBI ने की अमृतपाल सिंह की खबर देने की अपील
FBI ने लोगों से अमृतपाल सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। मामले की जांच फिलहाल FBI का लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस कर रहा है। इससे पहले FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को Most Wanted List में शामिल किया था। नीतीश कौशल पर अमेरिका में International Organized Crime Syndicate का एक्टिव सदस्य होने का आरोप है।
पंजाब से हुई थी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत
FBI के मुताबिक, गैंगस्टर नीतीश कौशल सिंडिकेट मर्डर, किडनैपिंग, ड्रग सप्लायर, रंगदारी, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, पंजाब से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत से हुई। बाद में अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई देशों तक इसका नेटवर्क फैल गया।
नीतीश कौशल के खिलाफ जारी हो चुका है गिरफ्तारी का वारंट
आरोप है कि नीतीश कौशल ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए किडनैपिंग, अटैक और अन्य हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी साल 25 जून को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की कोर्ट ने नीतीश कौशल के खिलाफ असेस्ट वारंट जारी किया था।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI ने चलाया ‘Operation Hard Ball’, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













