फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की देर रात 12:30 पर खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस मैच को लेकर पूरे वर्ल्ड में फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें चमचमाती ट्रॉफी को कौन सी टीम अपने नाम करने में कामयाब हो सकेगी इसका इंतजार सभी काफी बेसब्री से कर रहे हैं। अर्जेंटीना जहां चौथी बार खिताब को जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं स्पेन की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी को जीतने पर रहने वाली हैं। वहीं फीफा की तरफ से ट्रॉफी को लेकर भी कुछ अहम जानकारी जारी की गई जिसमें इसका वजन जहां 6.17 किलो का है तो वहीं इसमें कितना गोल्ड यूज किया गया है उसकी भी जानकारी जारी की गई है।
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में 5.092 ग्राम है गोल्ड
वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लेकर फीफा की तरफ से जारी की गई जानकारी में उन्होंने बताया कि इस ट्रॉफी का वजन 6.142 किलोग्राम है, वहीं इसमें शामिल 18 कैरेट गोल्ड को लेकर बात की जाए तो उसका वजन 5.092 ग्राम है। वहीं ट्रॉफी के नीचे लगी गोल डिस्क को नया विजेता मिलने के बाद उसे हटाकर फीफा म्यूजियम में रख दिया जाता है और नए डिस्क में नए विजेता के नाम के साथ फीफा ट्रॉफी में लगा दी जाती है। इस ट्रॉफी को पहली बार साल 1974 के वर्ल्ड कप में लाया गया था, जिसके बाद से अब तक विजेता टीम को यही ट्रॉफी दी जाती है, जिसमें फोटो सेशन होने के बाद उनको इसकी प्रतिकात्मक ट्रॉफी फीफा की तरफ से मिलती है और ऑरिजनल ट्रॉफी वापस फीफा के पास चली जाती है। फीफा की ऑरिजनल ट्रॉफी को छूने का अधिकार सिर्फ फीफा प्रेसिडेंट, हेड ऑफ स्टेट्स और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को छूने का अधिकार बिना ग्लव्स पहने है।
स्पेन के अजेय रथ को रोकना अर्जेंटीना की सबसे बड़ी चुनौती
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा लियोनल मेसी पर रहने वाली हैं, जिनका जादू अब तक टूर्नामेंट में उस तरह का देखने को नहीं मिला है जिसकी सभी को उम्मीद थी। वहीं अर्जेंटीना की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्पेन के अजेय रथ को रोकना रहने वाली है जो साल 2024 की शुरुआत से अब तक लगातार 37 मुकाबलों में अजेय रही है। फाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम को लगभग 481 करोड़ रुपये और उपविजेता को लगभग 260 करोड़ रुपये मिलेंगे।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड ने फ्रांस को दी 6-4 के अंतर से मात, फीफा विश्व कप 2026 में थर्ड पोजीशन पर किया खत्म
Golden Boot रेस में एमबापे ने मेसी को छोड़ा पीछे, विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













