Gurugram Engineers Death Mystery | Mussoorie Honeymoon Family Photo | ACTPnews

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की शादी के वक्त की तस्वीर। 8 महीने बाद हनीमून ट्रिप प्लान किया था, लेकिन होमस्टे में लेडी इंजीनियर की लाश मिली।


सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल ने हनीमून ट्रिप के दौरान मसूरी से यह फोटो परिवार को भेजी थी। यह इस कपल की एकसाथ लास्ट फोटो साबित हुई।

उत्तराखंड के मसूरी के होमस्टे में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी राधा गायत्री की डेथ मिस्ट्री अभी सुलझी नहीं है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि हकीकत पता चल सके। इसी बीच पुलिस ने मृतका के मोबाइल की जांच की। इसमें पता चला

.

एक और खास बात ये सामने आई है कि 19 जून को गायत्री के पिता परुपुदी सुधाकर का 60वां जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए राधा ने अपने पति के साथ 18 जून को विशाखापट्टनम पहुंचने की बात भी कही थी। पी सुधाकर इंडियन आर्मी से रिटायर्ड हैं और आंध्रप्रदेश के विजाग के पेंडुर्थी इलाके की चिन्नामुशिदिवाड़ा कॉलोनी में रहते हैं। इसकी कॉलोनी में गायत्री और श्रीचण ने नया फ्लैट खरीदा था। दिल में अरमान था कि 19 जून को पिता का जन्मदिन मनाने के बाद वे नए घर में पूजा-पाठ करेंगे।

उधर, इस मामले में सीओ मसूरी जगदीश पंत का कहना है कि मृतका के पिता की ओर से मृत्यु के कारणों की जांच के लिए एक पत्र दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका और उसके पति के परिवार से भी पूछताछ की है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की शादी के वक्त की तस्वीर। 8 महीने बाद हनीमून ट्रिप प्लान किया था, लेकिन होमस्टे में लेडी इंजीनियर की लाश मिली।

गायत्री के पिता ने पुलिस को बताई ये बातें…

  • बेटी को खोना सबसे बड़ा दुख, साजिश का शक नहीं : गायत्री के पिता परुपुदी सुधाकर और परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को मसूरी पहुंचे थे। सुधाकर ने कहा कि बेटी को खोना उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख है। उन्हें बेटी की मौत में किसी प्रकार की साजिश का संदेह नहीं है। बताया कि शव का विशाखापट्टनम में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
  • दामाद के भी जल्द ही गुरुग्राम ट्रांसफर लेने की तैयारी थी : पिता के मुताबिक, गायत्री ने शादी से कुछ महीने पहले आंध्रप्रदेश के विजाग के पेंडुर्थी इलाके की चिन्नामुशिदिवाड़ा कॉलोनी में एक फ्लैट खरीदा था। मगर, इसी बीच उसका तबादला गुरुग्राम हो गया था, जबकि पति सौम्या श्रीचरण के भी जल्द गुरुग्राम ट्रांसफर होने की उम्मीद थी।
  • परिवार को भेजी थी मसूरी की फोटो, कहा था-जल्दी मिलेंगे : पिता के मुताबिक, बेटी गायत्री ने अपने पति श्रीचरण के साथ मिलकर उनके जन्मदिन को बेहद यादगार बनाने की प्लानिंग की थी। दोनों को 18 जून को विशाखापट्टनम पहुंचना था। 14 जून को जब आखिरी बार गायत्री की अपने परिवार से फोन पर बात हुई, तो उत्तराखंड के खूबसूरत नजारों और वहां बिताए जा रहे पलों के बारे में बताया था। फोटो भी भेजी थी। कहा था कि जल्दी मिलेंगे।
दोनों मसूरी के इसी होम स्टे में ठहरे थे।

दोनों मसूरी के इसी होम स्टे में ठहरे थे।

अब जानिए आईटी प्रोफेशनल की डेथ जांच के दायरे में क्यों…

  • घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड में किसी विवाद या तनाव की बात सामने नहीं आई है।
  • पति सौम्या श्रीचरण का व्यवहार और बयान भी फिलहाल पुलिस को संतोषजनक ही लग रहा है।
  • प्रारंभिक जांच में डेडबॉडी पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
  • घटना के समय कमरे में सिर्फ कपल था। यदि गायत्री को मौत से पहले कुछ महसूस हुआ हो तो उसने पति को क्यों नहीं बताया।
  • कमरे से शराब की बोतलों के अलावा सेक्स वर्धक दवाओं के रैपर मिले हैं। इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
आईटी प्रोफेशनल की डेथ की जांच करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस। फाइल फोटो

आईटी प्रोफेशनल की डेथ की जांच करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस। फाइल फोटो

पुलिस के पास मौत की वजह जानने के ये तरीके…

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : सीओ जगदीश पंत ने बताया कि गायत्री के शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया गया था। आज यानी गुरुवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। हालांकि प्राइमरी तौर पर डॉक्टरों की तरफ से बताया गया था कि गायत्री के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

विसरा रिपोर्ट : सीओ के मुताबिक, वैज्ञानिक जांच एवं मृत्यु के वास्तविक कारणों की सही जानकारी के लिए डाक्टरों द्वारा मृतका का विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में अभी कई दिन लगेंगे। विसरा रिपोर्ट में पता चलेगा कि उसके शरीर में कितना एल्कोहल था और किसी तरह का जहरीला पदार्थ या फूड प्वाइजनिंग तो नहीं हुई थी।

———————-

सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेथ केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम की साफ्टवेयर इंजीनियर की डेथ मिस्ट्री:शादी के 8 महीने बाद हनीमून ट्रिप प्लान, सबसे खूबसूरत कमरा ‘ब्लिस’ बुक किया, इसी में न्यूड डेडबॉडी मिली

गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में न्यूड डेडबॉडी मिली:शराब और सेक्स पावर वाली दवा के रैपर मिले; पति के साथ घूमने गई थी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *